November 12, 2026

कुरसेला एन एच 31 सङक के कटरिया चौक से पर्यटक स्थल जाने वाली सड़क उद्घाटन से पहले हो गई जर्जर

Read Time:2 Minute, 23 Second

कुरसेला (राजशेखर जयसवाल)

कुरसेला एन एच 31 सङक के कटरिया चौक से पर्यटक स्थल जाने वाली सड़क उद्घाटन से पहले हो गई जर्जर ।बताते चलें कि आगामी शुक्रवार को कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर गंगा स्नान करने के लिए हजारो की संख्या मे श्रद्धालु पहुंचते हैं । सहरसा ,मधेपुरा , सुपौल , रानीगंज, धमदाहा ,रुपौली , भवानीपुर इत्यादि जगहों से हजारो की संख्या मे श्रद्धालु चार पहिया वाहन, आटो , टोटो, बाइक से गंगा स्नान को पर्यटक स्थल के पास पहुंचते हैं। लेकिन कटारिया गांव से पर्यटक स्थल के बीच पुल के समीप दोनों और सड़क ध्वस्त हो चुका है । जिससे गंगा स्नान के लिए पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को आवागमन में असुविधा हो सकती है। कटरिया गांव से पर्यटक स्थल के बीच पुल के समीप सङक के दोनो ओर बाढ पानी के हिलोर से मिट्टी कटकर संपर्क पथ ध्वस्त हो गया है । वही त्रिमोहनी गंगा मर्ईया के सेवक संगम बाबा ने बताया कि कटरिया गांव से पर्यटक स्थल के बीच सड़क निर्माण के दौरान संवेदक द्वारा पुल के सम्पर्क पथ के दोनों और बॉर्डर पिचिंग नहीं करने के कारण बाढ़ पानी में सड़क का एप्रोच ध्वस्त हो चुका है । जिससे गंगा स्नान को आने वाले श्रद्धालुओं को आवागमन में असुविधा होने की संभावना है। लेकिन सड़क के नीचे से किसी तरह छोटी वाहन, ट्रैक्टर टोली और बाइक पहुंच सकता है । सड़क से नीचे उतरने में सावधानी आवश्यक है। जिससे दुर्घटना की संभावना से बचा जा सके। उन्होंने बताया कि हजारो की संख्या में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर गंगा व कोसी के संगम तट पर गंगा स्नान करने श्रद्धालु पहुंचते हैं ।

Previous post मनिहारी पैक्स चुनाव: अध्यक्ष पद के लिए 21 नामांकन, 60 उम्मीदवारों ने भरे अन्य पदों के लिए नामांकन पत्र
Next post भूमि विवाद को लेकर हुआ जमकर मारपीट पांच घायल में दो रेफर।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial