November 12, 2026

भूमि विवाद को लेकर हुआ जमकर मारपीट पांच घायल में दो रेफर।

Read Time:1 Minute, 46 Second

कुरसेला (राजशेखर जयसवाल)

कुरसेला थाना क्षेत्र के भदैया टोला अवधेश नगर गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई जमकर मारपीट। जिसमे दो महिला तथा तीन पुरुष सहित पांच घायल हो गया। वही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ग्रामीण द्वारा इलाज के लिए सभी घायल को भर्ती कराया गया। घायल लालू मंडल ने बताया कि मेरे घर का पुष्टा का मिट्टी काट रहा था। जिसका मैंने विरोध किया । विरोध करने पर अचानक दूसरे पक्ष के राजेश कुमार ने मुझे कुदाल से हमला कर दिया। उसके बाद दोनों पक्ष में मारपीट होने लगी। जिसमें दोनों पक्ष के लगभग आधा दर्जन महिला व पुरुष घायल हो गए। इसके बाद ग्रामीण द्वारा दोनों पक्ष के घायल लोगों को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर अमरलाल के द्वारा घायल रुदल मंडल, लालू मंडल, राजेश कुमार, सुनीता देवी, पति राजकुमार मंडल, सुनीता देवी पति रुदल मंडल, घायल का इलाज किया गया। वहीं डाक्टर ने घायल दो लोगो का गंभीर स्थिति बताते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। वही कुर्सेला पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Previous post कुरसेला एन एच 31 सङक के कटरिया चौक से पर्यटक स्थल जाने वाली सड़क उद्घाटन से पहले हो गई जर्जर
Next post कुरसेला प्रखंड में पैक्स चुनाव को लेकर नामांकन के पहले दिन बुधवार को काफी गहमागहमी रहा।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial