November 12, 2026

पेक्स गोदाम का प्रखंड विकास पदाधिकारी ने किया निरीक्षण

Read Time:1 Minute, 33 Second

कुरसेला (राजशेखर जयसवाल)

कुरसेला प्रखंड के उत्तरी मुरादपुर तथा पूर्वी मुरादपुर में गुरुवार को जिला पदाधिकारी के आदेश पर पेक्स गोदाम का प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमारी प्रियंवदा एवं अंचल पदाधिकारी सुश्री अनुपम के द्वारा जांच किया गया।जांच के दौरान वीडियो कुमारी प्रियंवदा ने बताया गया कि उत्तरी मुरादपुर के पैक्स गोदाम में जांच किया गया ।जिसमें गोदाम खाली पाया गया प्रतिवेदन के अनुसार बैंक का एकरारनामा, कैश क्रेडिट की स्वीकृति , पंचायत में निबंधित किसानों की संख्या , निबंधित किसान से धान की अधि प्राप्ती की मात्रा , गोदाम में उपलब्ध धान की मात्रा,बीएस एफसी को सीएम आर की आपूर्ति , कोई चीज नहीं पाया गया। वही सुधार के लिए दिशा निर्देश दिया गया। तथा प्रतिवेदन शून्य रखा गया। वहीं अंचल पदाधिकारी सुश्री अनुपम ने पूर्वी मुरादपुर के जांच के क्रम में बताया कि पूर्वी मुरादपुर में सरकारी गोदाम नहीं है, प्रतिवेदन सुन्न रहा।

Previous post मजदूरों की किल्लत से किसानों को काफी परेशानि
Next post पैक्स चुनाव को लेकर नामांकन के दूसरे दिन पांच प्रत्याशी ने किया नामांकन
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial