मजदूरों की किल्लत से किसानों को काफी परेशानि
(डेस्क हसनगंज)
हसनगंज प्रखंड मे मजदूरों की किल्लत से किसानो को काफी परेशानियों का सामना करना पर रहा है। तैयार धान की फसल काटने को मजदूर नहीं मिला रहा है। इससे आगत मक्का की बोआई पर काफी असर पड़ेगा। वहीं मजदूरों की कमी के वजह से खेती किसानी मे मशीनों के बढ़ते प्रचलन से किसानो को कुछ राहत तो मिल रहा है। लेकिन कई खेतों तक मशीन भी नहीं पहुंच पा रहा है। इससे वैसे किसानों को मुंहमांगी मजदूरी दर पर भी मजदूर नहीं मिल रहा है। धान उत्पादक किसानों ने बताया कि मजदूरों की कमी से तैयार धान खेत में धरा पड़ा है। जिसे काटने के लिए मजदूर नहीं मिल रहा है। वहीं रामपुर पंचायत के सरपंच अनिल कुमार मंडल ने बताया कि इस वर्ष धान की कटाई के लिए मजदूरी की काफी समस्या देखी जा रही है। वहीं धान की कटाई के लिए किसान मशीनों का उपयोग कर रहे हैं। इससे फसल तो तैयार हो जाता है। लेकिन पुआल खेत में रह जाता है। इससे चारा के लिए बिकने वाली पुआल से किसानों को वंचित होना पर रहा है।
More Stories
22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, पर्यवेक्षकों की बैठक
काजु (फलका) 22 नवंबर से शुरू होने वाले पल्स पोलियो अभियान की तैयारी को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फलका में...
आजमनगर पुजारी हत्याकांड का उद्भेदन, एक आरोपी गिरफ्तार।
डेस्क (आजमनगर) पुजारी हीरालाल मंडल हत्याकांड का पुलिस ने उद्भेदन कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। हत्या में प्रयुक्त...
बलरामपुर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 3 पुरुष और 2 महिलाएं गिरफ्तार
डेस्क (बलरामपुर) बलरामपुर पुलिस ने अवैध विदेशी शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए टेम्पो से 68 लीटर शराब बरामद...
छठ पर्व और दीपावली शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) छठ पूजा, दीपावली एवं काली पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर...
पीएम राहत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) सड़क दुर्घटना में घायलों को त्वरित एवं कैशलेस उपचार उपलब्ध कराने को लेकर 4 नवंबर को...
शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों ने किया फ्लैग मार्च।
डेस्क (बारसोई) बारसोई नपं के मुख्य बाजार क्षेत्र में गुरुवार शाम थानाध्यक्ष उमेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस सुरक्षा बलों...
