November 12, 2026

एनडीए कार्यकर्ताओं ने राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा का फूल माला पहनाकर कुर्सेला चौक पर स्वागत किया।

Read Time:1 Minute, 15 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

खगड़िया से कटिहार जाने के क्रम में कुर्सेला नेताजी चौक पर एनडीए गठबंधन के अहम सहयोगी राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद श्री उपेंद्र कुशवाहा का एनडीए नेताओं ने फूल माला पहनकर स्वागत किया । इस अवसर पर राष्ट्रीय लोक मोर्चा कटिहार जिला अध्यक्ष उमाकांत आनंद, प्रखंड अध्यक्ष श्रीकांत मंडल, भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मिलन कुमार मंडल, जदयू जिला उपाध्यक्ष विमल मंडल, जदयू प्रखंड अध्यक्ष योगेंद्र प्रसाद गुप्ता, बरारी जदयू प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुशवाहा, मुन्ना आर्य, अरुण सिंह, सुमन शर्मा, वार्ड पार्षद नागो राम, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप, राजीव भारती सहित सैकड़ों एनडीए गठबंधन के नेता उपस्थित थे।

Previous post टीवी मुक्त,नाइट ब्लद सर्वे,व परिवार नियोजन पखवाड़ा को लेकर बैठक आयोजित।
Next post एसपी वैभव शर्मा ने कुरसेला थाना का किया निरीक्षण दिए कई दिशा निर्देश।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial