टीवी मुक्त,नाइट ब्लद सर्वे,व परिवार नियोजन पखवाड़ा को लेकर बैठक आयोजित।
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)
कुरसेला प्रखंड सभागार में शुक्रवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमारी प्रियंवदा के अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के द्वारा प्रखंड के चिन्हित पंचायत में होने वाले टीवी मुक्त पंचायत कार्यक्रम,नाइट ब्लद सर्वे , तथा परिवार नियोजन पखवाड़ा को लेकर ब्लॉक लेवल टास्क फोर्स का एक अहम बैठक आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य रूप से मौके पर सीडीओ डॉक्टर रिजवी, अंचला पदाधिकारी सुश्री अनुपम, चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर अमरलाल मौजूदगी में हुआ।इस बाबत चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर अमरलाल ने बताया कि कुरसेला प्रखंड में दो पंचायत उत्तरी मुरादपुर तथा पूर्वी मुरादपुर को चिन्हित किया गया है। जिसे आगामी 1 महीने के अंदर जांच कर टीवी मुक्त पंचायत बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। वहीं आगामी 18 तारीख से फलेरिया मरीजों की खोज के लिए नाइट ब्लड सर्वे का भी कार्यक्रम नगर पंचायत के कुर्सेला बस्ती, सेंटर टेंगरिया मिलिक अयोध्यागंज बाजार, होना तय है जिसमें कुल 600 लोगों का जांच करने का लक्ष्य रखा गया है। वही आगामी 17 तारीख से जनसंख्या नियंत्रण को लेकर परिवार नियोजन पखवाड़ा का शुरुआत होना तय है। जिसको लेकर संबंधित तीनों कार्यों को लेकर स्वास्थ्य कर्मचारी को सख्त निर्देश दिया गया है। वही मौके पर बीसीएम अभय कुमार,सीएचओ निलंजन चटर्जी, विकास कुमार, शिवपाल कुमार, टीवी असिस्टेंट नवीन कुमार, शिव कुमार,एल एस, आशा फैसिलेटर आदि स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे।
Previous post
प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ लेकर घर नहीं बनाने वाले को नोटिस जारी: बीडीयो प्रियंवदा
More Stories
22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, पर्यवेक्षकों की बैठक
काजु (फलका) 22 नवंबर से शुरू होने वाले पल्स पोलियो अभियान की तैयारी को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फलका में...
आजमनगर पुजारी हत्याकांड का उद्भेदन, एक आरोपी गिरफ्तार।
डेस्क (आजमनगर) पुजारी हीरालाल मंडल हत्याकांड का पुलिस ने उद्भेदन कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। हत्या में प्रयुक्त...
बलरामपुर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 3 पुरुष और 2 महिलाएं गिरफ्तार
डेस्क (बलरामपुर) बलरामपुर पुलिस ने अवैध विदेशी शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए टेम्पो से 68 लीटर शराब बरामद...
छठ पर्व और दीपावली शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) छठ पूजा, दीपावली एवं काली पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर...
पीएम राहत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) सड़क दुर्घटना में घायलों को त्वरित एवं कैशलेस उपचार उपलब्ध कराने को लेकर 4 नवंबर को...
शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों ने किया फ्लैग मार्च।
डेस्क (बारसोई) बारसोई नपं के मुख्य बाजार क्षेत्र में गुरुवार शाम थानाध्यक्ष उमेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस सुरक्षा बलों...
