November 12, 2026

मनोहरपुर पैक्स अध्यक्ष पद के एक नामांकन रद्द, शेष सभी वैध

Read Time:54 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनोहरपुर पैक्स अध्यक्ष पद के लिए चुनावी प्रक्रिया के दौरान राजकुमार राय का नामांकन रद्द कर दिया गया। मनिहारी बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी सनत कुमार ने बताया कि संविक्षा प्रक्रिया के दौरान यह निर्णय लिया गया। शेष सभी नामांकन वैध पाए गए।नामांकन वापसी की अंतिम तिथि 19 नवंबर है, जिसके बाद चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। मतदान 26 नवंबर को और मतगणना 27 नवंबर को निर्धारित है। संविक्षा प्रक्रिया में पंचायती राज पदाधिकारी सोनू गुप्ता भी उपस्थित रहे।

Previous post प्राणपुर थाना में आयोजित शनिवारीय जनता दरबार में दो मामला का ऑन द स्पॉट निष्पादन।
Next post लापता महिला का शव केवाला घाट के पास मिला, परिजनों में शोक
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial