November 12, 2026

लापता महिला का शव केवाला घाट के पास मिला, परिजनों में शोक

Read Time:1 Minute, 2 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

गुरुवार को दिलारपुर पंचायत के सीज नं आठ निवासी रोहित मालाकार की पत्नी रंजू देवी (40) लापता हो गई थी। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन के बाद शुक्रवार को केवाला घाट के पास मछुआरों ने महिला का तैरता हुआ शव देखा और ग्रामीणों को सूचना दी। शव की पहचान परिजनों ने रंजू देवी के रूप में की।मनिहारी पुलिस के सब इंस्पेक्टर रामरतन कुमार ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और अंत्यपरीक्षण के लिए भेजा। घटना के बाद ग्रामीणों का जमावड़ा लग गया और परिजनों में शोक की लहर दौड़ पड़ी। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।इस अवसर पर पंसस संजय मंडल मौजूद थे।

Previous post मनोहरपुर पैक्स अध्यक्ष पद के एक नामांकन रद्द, शेष सभी वैध
Next post गंगा नदी में मगरमच्छ का विचरण, ग्रामीणों में दहशत
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial