शादी निमंत्रण के बहाने साइबर फ्रॉड का नया जाल, सब-इंस्पेक्टर निशा रानी ने की सतर्क रहने की अपील
मनिहारी (रतन कुमार ओझा)
मनिहारी थाना की महिला सब-इंस्पेक्टर एवं साइबर क्राइम मामलों की इंचार्ज निशा रानी ने साइबर अपराध को लेकर जागरूकता अभियान तेज कर दिया है। शादी-विवाह के इस सीजन में डिजिटल निमंत्रण पत्रों (ई-कार्ड) के जरिए होने वाले फ्रॉड के मामलों पर उन्होंने लोगों को सतर्क रहने की अपील की है।निशा रानी ने बताया कि साइबर अपराधी अब ई-निमंत्रण कार्ड का सहारा लेकर लोगों को ठग रहे हैं। जैसे ही लोग इन कार्ड्स को खोलते हैं, उनके मोबाइल की गोपनीय जानकारी लीक हो जाती है, और फोन हैक होकर काम करना बंद कर देता है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि वे ऐसे डिजिटल निमंत्रण पत्र खोलने से पहले सावधानी बरतें और किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें।”सावधानी हटी, दुर्घटना घटी” का संदेश देते हुए उन्होंने कहा कि जागरूक रहकर ही ऐसे अपराधों से बचा जा सकता है।
More Stories
22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, पर्यवेक्षकों की बैठक
काजु (फलका) 22 नवंबर से शुरू होने वाले पल्स पोलियो अभियान की तैयारी को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फलका में...
आजमनगर पुजारी हत्याकांड का उद्भेदन, एक आरोपी गिरफ्तार।
डेस्क (आजमनगर) पुजारी हीरालाल मंडल हत्याकांड का पुलिस ने उद्भेदन कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। हत्या में प्रयुक्त...
बलरामपुर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 3 पुरुष और 2 महिलाएं गिरफ्तार
डेस्क (बलरामपुर) बलरामपुर पुलिस ने अवैध विदेशी शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए टेम्पो से 68 लीटर शराब बरामद...
छठ पर्व और दीपावली शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) छठ पूजा, दीपावली एवं काली पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर...
पीएम राहत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) सड़क दुर्घटना में घायलों को त्वरित एवं कैशलेस उपचार उपलब्ध कराने को लेकर 4 नवंबर को...
शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों ने किया फ्लैग मार्च।
डेस्क (बारसोई) बारसोई नपं के मुख्य बाजार क्षेत्र में गुरुवार शाम थानाध्यक्ष उमेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस सुरक्षा बलों...
