November 12, 2026

कुर्सेला प्रखंड में पांच दिवसीय पल्स पोलियो अभियान का हुआ शुभारंभ।

Read Time:1 Minute, 42 Second

कुरसेला (राजशेखर जयसवाल)

वर्ष 0 से 5 वर्ष का 13316 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का रखा गया लक्ष्य। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुर्सेला में रविवार को पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर अमरलाल के द्वारा बच्चे को पोलियो की खुराक पिलाकर किया। यह अभियान 17 नवंबर से लेकर 21 नवंबर तक चलेगा। चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर अमरलाल ने आमजनों से अपील करते हुए कहा कि सभी माता-पिता अपने 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की दवा अवश्य पिलाएं तथा इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए 42 टीम 16 सुपरवाइजर , तीन डिपो सुपरवाइजर का गठन किया गया है। कुरसेला प्रखंड के सभी पंचायत सहित नगर पंचायत के 0 से 5 वर्ष तक की आयु के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाकर प्रतिरक्षित करने का लक्ष्य रखा गया है। गठित 42 टीमों के सदस्य घर घर जाकर बच्चों को पोलियो की दवाई पिलाएंगे। प्रखंड में 13316बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस अवसर पर प्रबंधक मुकेश कुमार सिंह,बीसीएम अभय कुमार व सभी एएनएम ,आशा कर्मी शामिल थे।

Previous post जहरीले सांप के डंसने महिला की हालत गंभीर, रेफर।
Next post शादी निमंत्रण के बहाने साइबर फ्रॉड का नया जाल, सब-इंस्पेक्टर निशा रानी ने की सतर्क रहने की अपील
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial