November 12, 2026

मुख्य सचिव के आदेश पर स्वास्थ्य विभाग के कुर्सेला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में हुआ जांच।

Read Time:2 Minute, 30 Second

जिला कल्याण पदाधिकारी ने जांच में बताया संतोष जनक पाया गया है।

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

मुख्य सचिव के आदेश पर बुधवार को कुरसेला प्रखंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में जिला पदाधिकारी के द्वारा जिले में गठित किये गये टीम के द्वारा जांच किया गया। जांच टीम में जिला कल्याण पदाधिकारी राजीव कुमार के द्वारा स्वास्थ्य केंद्र का गहन जांच किया गया। वही जिला कल्याण पदाधिकारी राजीव कुमार ने बताया की जिला पदाधिकारी के आदेशपर जांच किया जा रहा है। जिसमें स्वास्थ्य चिकित्सा पदाधिकारी कर्मियों की उपस्थिति, बायोमेट्रिक के कागजात जांच किया ,ओपीडी उपस्थित मरीजों एवं उनके अटेंड से फीडबैक प्राप्त किया गया। सभी मरीजों से जानकारी एवं पूछताछ किया गया।वही दवा की उपलब्धता की स्थिति को बारीकी से जांच किया गया। सभी रोस्टर स्टॉक मेंटेन दवाई की उपलब्धता का गहण जांच किया गया। लैब पैथोलॉजिकल का गहन जांच किया गया। वहीं जांच के दौरान में इमरजेंसी ,ऑपरेशन रूम डिलीवरी रूम एवं गर्भवती महिलाओं से पूछा गया । वही गर्भवती महिला से जब पदाधिकारी ने पूछा कि यहां की व्यवस्था से संतुष्ट हैं तो मरीज महिला ने भी बताया कि यहां की व्यवस्था से हम संतुष्ट हैं। वही पदाधिकारी ने बताया कि कुर्सेला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की स्वास्थ्य विभाग के कार्य संतोषजनक बताया। वही जो कमी है उसके लिए निर्देश दिए गए हैं। वही मौके पर चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर अमरलाल, डॉ उज्जवल कुमार सिंह, किरानी राजेश कुमार, परिमल कुमार, बीसीएम अभय कुमार, एलटी विनय कुमार ,नवीन कुमार एनम एवं सभी स्वास्थ्य कर्मी मौजूदथे।

Previous post अज्ञात युवक का बोरा में लिपटा शव मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी।
Next post ट्रेन से सफर के दौरान एक गर्भवती महिला को कुरसेला में उतार कर स्वास्थ्य केंद्र में कराया भर्ती
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial