November 12, 2026

अज्ञात युवक का बोरा में लिपटा शव मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी।

Read Time:1 Minute, 11 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

कुर्सेला थाना क्षेत्र एन 31 सड़क किनारे देवीपुर पेट्रोल पंप के समीप बुधवार को एक अज्ञात युवक का बोरा में लिपटा शव मिलने से फैली सनसनी। कुरसेला पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच में जुटी।इस बाबत थाना अध्यक्ष गुड्डू कुमार ने बताया कि सुबह करीब 7 बजे सूचना प्राप्त हुआ है कि एन एच 31 सड़क किनारे देवीपुर चौक से पहले एक व्यक्ति का शव बोड़ा से लिपटा हुआ पड़ा हुआ है, तुरंत घटनास्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर थाना लाया गया है, कागजी कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम हेतु शव करने के लिए भेज दिया गया है। वहीं शव की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है जिसकी उम्र लगभग 25 से 30 वर्ष लग रही है। तथा मामले का जांच किया जा रहा है।

Previous post पैक्स चुनाव के उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटन करते ही चुनावी सर गर्मी हुई तेज।
Next post मुख्य सचिव के आदेश पर स्वास्थ्य विभाग के कुर्सेला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में हुआ जांच।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial