November 12, 2026

आशा फैसिलिटीटर एवं आशा के द्वारा घर घर जा कर आयुष्मान कार्ड बनाने को लेकर वैठक का हुआ आयोजन।

Read Time:1 Minute, 37 Second

बारसोई (मनोरंजन साहा)

राज्य स्वास्थ्य समिति बिहार एवं बिहार स्वास्थ्य सुरक्षा समिति के निर्देशानुसार, प्रखंड की सभी आशा फैसिलिटीटर एवं आशा के द्वारा घर घर जा कर आयुष्मान कार्ड बनाएंगी l इस संबंध में स्वास्थ्य प्रबंधक ने बताया कि इस कार्यक्रम को लेकर लगातार 4 दिनो से इस आशा फैसिलिटीटर एवं आशा को बुलाकर प्रशिक्षण एवं आईडी बनाया जा रहा है l इसके साथ ही भाव्या M आशा पोर्टल भी लांच किया गया है जिसमे आशा का सारा कार्य इस पोर्टल पर दिखेगा, इसके लिए भी आशा घर घर जा कर पोर्टल पर परिवार के सारे सदस्यों का एंट्री कर रही है l विदित हो कि सूची मे चिन्हित लाभार्थी के अलावा 70 वर्ष के आयु के सभी वर्ग के वृद्ध जनों का आयुष्मान कार्ड बनाया जाना है l बैठक में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर सुमित, हेल्थ मैनेजर नोयद इस्लाम, आशा मैनेजर राजीव कुमार, डाटा समन्वयक ओम प्रकश, यूनिसेफ़ के बिसिएम मुशाहिद हुसैन्न एवं सभी आशा फैसिलिटीटर एवं आशा उपस्थित रही ।

Previous post पुत्र की हत्या का आरोप, पिता पर अवैध संबंध छुपाने के लिए गला दबाने और साक्ष्य मिटाने का शक
Next post जीविका कैडर्स और जीविका दीदियों के द्वारा निकाली गई रैली।‌
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial