पुत्र की हत्या का आरोप, पिता पर अवैध संबंध छुपाने के लिए गला दबाने और साक्ष्य मिटाने का शक
मनिहारी (रतन कुमार ओझा)
मनिहारी थाना क्षेत्र के नीमा पंचायत स्थित बहादुरपुर गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। आरोप है कि एक पिता ने अपने 13 वर्षीय पुत्र की हत्या कर दी और साक्ष्य छुपाने के लिए आनन-फानन में अंतिम संस्कार कर दिया। मृतक के मामा ओम प्रकाश सिंह ने अपने जीजा पप्पू कुमार सिंह पर आरोप लगाते हुए मनिहारी थाने में आवेदन दिया है। उन्होंने बताया कि पप्पू सिंह का अपनी भाभी के साथ अवैध संबंध था जिसे मृतक रोशन कुमार ने देख लिया था। इसी कारण पप्पू सिंह ने रोशन का गला दबाकर हत्या कर दी। ओमप्रकाश का दावा है की हत्या के बाद रोशन का जल्दबाजी में अंतिम संस्कार कर दिया गया ताकि सबूत मिटाए जा सके। उन्होंने सात लोगों को इस मामले में आरोपी बनाया है। ओमप्रकाश के अनुसार इससे पहले भी पप्पू सिंह और उनके परिवार पर हत्या के आरोप लग चुके हैं, लेकिन मामला दबा दिया गया था। मनिहारी थानाध्यक्ष पंकज आनंद ने बताया कि शिकायत दर्ज कर जान शुरू कर दी गई है। सबूत मिलने पर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। स्थानीय लोगों ने इसे मानवता को शर्मसार करने वाली घटना बताते हुए निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग की है।
More Stories
22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, पर्यवेक्षकों की बैठक
काजु (फलका) 22 नवंबर से शुरू होने वाले पल्स पोलियो अभियान की तैयारी को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फलका में...
आजमनगर पुजारी हत्याकांड का उद्भेदन, एक आरोपी गिरफ्तार।
डेस्क (आजमनगर) पुजारी हीरालाल मंडल हत्याकांड का पुलिस ने उद्भेदन कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। हत्या में प्रयुक्त...
बलरामपुर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 3 पुरुष और 2 महिलाएं गिरफ्तार
डेस्क (बलरामपुर) बलरामपुर पुलिस ने अवैध विदेशी शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए टेम्पो से 68 लीटर शराब बरामद...
छठ पर्व और दीपावली शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) छठ पूजा, दीपावली एवं काली पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर...
पीएम राहत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) सड़क दुर्घटना में घायलों को त्वरित एवं कैशलेस उपचार उपलब्ध कराने को लेकर 4 नवंबर को...
शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों ने किया फ्लैग मार्च।
डेस्क (बारसोई) बारसोई नपं के मुख्य बाजार क्षेत्र में गुरुवार शाम थानाध्यक्ष उमेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस सुरक्षा बलों...
