November 12, 2026

पैक्स चुनाव को लेकर सर गर्मी बढ़ी, 27 को होगा चुनाव।

Read Time:3 Minute, 54 Second

कुरसेला (राजशेखर जयसवाल)

अगामी 27 नवम्बर को कुरसेला प्रखंड के चार पंचायत मे पैक्स अध्यक्ष के चुनाव के लिए राजनीतिक सरगर्मी काफी बढ गई है। पूर्वी मुरादपुर पंचायत मे पैक्स अध्यक्ष के लिए 4 प्रत्याशी, शाहपुर धर्मी पंचायत से 3 प्रत्याशी, दक्षिणी मुरादपुर पंचायत से 3 प्रत्याशी, जरलाही पंचायत से 3 प्रत्याशी ने अपना जीत सुनिश्चित करने के लिए मतदाताओ से जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। मतदान की तिथि मे सिर्फ 3 दिन बचे है। इसलिए सभी प्रत्याशी अपने – अपने समर्थको के साथ मतदाताओ से दिन-रात सम्पर्क साधने मे लगे हुए है। स्थानीय चुनाव होने को लेकर मतदाता भी किसी पक्ष मे खुलकर बोलने से गुरेज कर रहे है। सभी प्रत्याशी को वोट देने के लिए हां मे हां मिला रहे है। खुलकर मतदाताओ द्वारा अपने पत्ते नही खोलने के कारण प्रत्याशी की बेचैनी भी बढ रही है। पैक्स अध्यक्ष के सभी उम्मीदवार अपनी जीत का दावा कर रहे है। मतदान के बाद ही पता चल पाएगा कि किसका पलरा भारी है। लेकिन मतदान की तिथि जैसे-जैसे नजदीक आ रही है। वैसे- वैसे चारो पंचायत मे राजनीतिक सरगर्मी बढने लगी है। वही दुसरी ओर पैक्स अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर स्थानीय नेता इसे राजनीतिक तथा जाति, सम्प्रदाय का रंग देने मे जूटने लगे है। जिससे पैक्स अध्यक्ष का चुनाव अब काफी दिलचस्प तथा रहस्यमय होता जा रहा है। स्थानीय नेता भी प्रत्याशी के समर्थन मे खुलकर मैदान मे आने लगे है। जिससे मुकाबला कठोर बनता जा रहा है। प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी बिपीन कुमार ने बताया कि प्रखंड के चार पंचायत मे आगामी 27 नवंबर को होने वाले पैक्स चुनाव को लेकर 11 बूथों पर 6929 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर 4 पैक्स अध्यक्षों एवं एक प्रबंध कार्यकारनी का चुनाव करेंगे। मतदान कराने को लेकर प्रशासनिक तैयारी तेज कर दी गई है। बी सी ओ ने बताया कि चार पैक्सों के चुनाव को लेकर 11 बूथ बनाए गए हैं। इनमें दक्षिणी मुरादपुर के1595 मतदाता के लिए उ०म०वि० सर्वोदय तीनघरिया, शाहपुर धर्मी पंचायत के 1888 मतदाता के लिए पंचायत भवन कटरिया एवं जरलाही के 1655 मतदाता के लिए पंचायत भवन में तीन-तीन बूथ जबकि पुर्वी मुरादपुर के 1691 मतदाता के लिए उ०म०वि० बसुहार मजदिया में दो बूथ बनाए गए हैं। बताते चलें कि प्रखंड के एक पंचायत उत्तरी मुरादपुर पंचायत का पैक्स अध्यक्ष का निर्वाचन निर्विरोध हो चुका है। चुनाव को लेकर पैक्स के मतदाताओं में सरगर्मी तेज हो गई है। चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी घर-घर जाकर मतदाताओं को साधने में सभी प्रकार के हथकंडे अपना रहे है।

Previous post कटिहार रेलवे के माल गोदाम में अंधाधुंध फायरिंग से दहशत में कर्मचारी, पुलिस की जांच में जुटी।
Next post खेलने के दौरान 4 वर्षीय बच्ची छत से गिरा, गंभीर रूप से घायल ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial