कटिहार रेलवे के माल गोदाम में अंधाधुंध फायरिंग से दहशत में कर्मचारी, पुलिस की जांच में जुटी।
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)
कटिहार में रेलवे माल गोदाम कार्यालय में हुई गोलीबारी की घटना ने इलाके में दहशत फैला दी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लगभग पांच अज्ञात अपराधी मोटरसाइकिल पर सवार होकर रेक पॉइंट पहुंचे और अंधाधुंध फायरिंग कर चलते बने करोड़ों के राजस्व देने वाले कटिहार रेलवे माल गोदाम मे शनिवार की रात गोली चलने से अफरा तफरी मच गई। गोलीबारी की घटना ने पूरे क्षेत्र में दहशत फैला दी है। घटना के समय रेक पॉइंट के चीफ सुपरवाइजर सुबोध राय और अन्य कर्मचारी पार्टी का हिसाब देख रहे थे. अपराधियों के अचानक घुस आने और फायरिंग शुरू करने से सभी कर्मचारी दहशत में आ गए. अपराधियों ने एक कर्मचारी को निशाना बनाकर धमकाया और सभी को एक कमरे में बंद कर दिया. आरपीएफ का एक सिपाही मौके पर पहुंचने पर अपराधी भाग निकले घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है. पुलिस सभी संदिग्धों से पूछताछ कर रही है और मामले की गहराई से जांच कर रही है.बहरहाल सहायक थाना क्षेत्र के गौशाला रेलवे रैक पॉइंट के इस घटना मे कोई हताहत नहीं हुआ है लेकिन कार्यलय के अंदर के दीवार मे गोली लगने से पूरे इलाके मे दहशत का माहौल है।
More Stories
22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, पर्यवेक्षकों की बैठक
काजु (फलका) 22 नवंबर से शुरू होने वाले पल्स पोलियो अभियान की तैयारी को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फलका में...
आजमनगर पुजारी हत्याकांड का उद्भेदन, एक आरोपी गिरफ्तार।
डेस्क (आजमनगर) पुजारी हीरालाल मंडल हत्याकांड का पुलिस ने उद्भेदन कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। हत्या में प्रयुक्त...
बलरामपुर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 3 पुरुष और 2 महिलाएं गिरफ्तार
डेस्क (बलरामपुर) बलरामपुर पुलिस ने अवैध विदेशी शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए टेम्पो से 68 लीटर शराब बरामद...
छठ पर्व और दीपावली शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) छठ पूजा, दीपावली एवं काली पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर...
पीएम राहत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) सड़क दुर्घटना में घायलों को त्वरित एवं कैशलेस उपचार उपलब्ध कराने को लेकर 4 नवंबर को...
शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों ने किया फ्लैग मार्च।
डेस्क (बारसोई) बारसोई नपं के मुख्य बाजार क्षेत्र में गुरुवार शाम थानाध्यक्ष उमेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस सुरक्षा बलों...
