थार गाड़ी तथा धान काटने वाली पम्पलेन गाड़ी के बीच हुई भीषण टक्कर 3 घायल, 2 रैफर ।
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल)
कुरसेला थाना क्षेत्र के एस एच 77 सड़क पर मंगलवार के अहले सुबह पूर्णिया जिले के भवानीपुर गांव के विवाह घर से लौट रहे थार गाड़ी तथा धान काटने वाली पम्पलेन गाड़ी के बीच हुई भीषण टक्कर। टक्कर इतनी जोरदार की थी कि थार गाड़ी की फरकच्चे उड़ गए। वहीं तीन गंभीर रूप से घायल जिसमें दो रेफर। मिली जानकारी के अनुसार नीतिश जयसवाल, 40 वर्ष , संजय जायसवाल,विशाल राज, 22 वर्ष पिता सुरेश्वर भगत, दोनों पूर्णिया निवासी, सूरज कुमार 21 पिता गणेश इंदिरा ग्राम कुर्सेला निवासी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुर्सेला पुलिस के द्वारा भर्ती कराया गया। इसके बाद डॉक्टर चंदन कुमार के द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया। वहीं गंभीर स्थिति देखते हुए नीतिश जयसवाल पूर्णिया तथा निवासी सूरज कुमार इंदिरा ग्राम निवासी को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। वही बता दे की मंगलवार की सुबह काफी कोहरा होने के कारण यह घटना घटी है। घना कोहरा के कारण सुबह थार ने पीछे से पमप्लेन अनाज वाली गाड़ी को पीछे जोरदार धक्का मार दी । वहीं इंदिरा ग्राम सूरज कुमार निवासी कैटरर का काम करता है भवानीपुर विवाह घर में उसने थार वाले गाड़ी से लिफ्ट लिया था।वही थाना अध्यक्ष गुड्डू कुमार ने बताया कि अहले सुबह की घटना है जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचकर तीनों घायलों को भर्ती कराया । वहीं दोनों गाड़ी को पुलिस ने कब्जे में लेकर थाना लाया गया है।
More Stories
22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, पर्यवेक्षकों की बैठक
काजु (फलका) 22 नवंबर से शुरू होने वाले पल्स पोलियो अभियान की तैयारी को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फलका में...
आजमनगर पुजारी हत्याकांड का उद्भेदन, एक आरोपी गिरफ्तार।
डेस्क (आजमनगर) पुजारी हीरालाल मंडल हत्याकांड का पुलिस ने उद्भेदन कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। हत्या में प्रयुक्त...
बलरामपुर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 3 पुरुष और 2 महिलाएं गिरफ्तार
डेस्क (बलरामपुर) बलरामपुर पुलिस ने अवैध विदेशी शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए टेम्पो से 68 लीटर शराब बरामद...
छठ पर्व और दीपावली शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) छठ पूजा, दीपावली एवं काली पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर...
पीएम राहत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) सड़क दुर्घटना में घायलों को त्वरित एवं कैशलेस उपचार उपलब्ध कराने को लेकर 4 नवंबर को...
शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों ने किया फ्लैग मार्च।
डेस्क (बारसोई) बारसोई नपं के मुख्य बाजार क्षेत्र में गुरुवार शाम थानाध्यक्ष उमेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस सुरक्षा बलों...
