November 12, 2026

पूर्व उपसरपंच का निधन, सामाजिक जीवन में उत्कृष्ट योगदान।

Read Time:1 Minute, 22 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

कटिहार के मैथिल टोला निवासी व पूर्व उपसरपंच बैद्यनाथ झा का 25 नवंबर 2024 को 95 वर्ष की आयु में निधन हो गया। सामाजिक क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए उन्हें विद्यापति स्मृति पर्व समारोह में सम्मानित किया गया था।भाजपा नेता बबन कुमार झा ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनका सामाजिक जीवन प्रेरणादायक था। उनके परिवार में तीन पुत्र—मनोज कुमार झा, सुबोध कुमार झा, और प्रमोद कुमार झा हैं। उनके पार्थिव शरीर पर दामाद नंद मोहन झा, दिलीप कुमार झा, अजय कुमार, संजय कुमार झा, अशोक कुमार झा, राजेश कुमार, राजीव रंजन, और राहुल कुमार ने पुष्पांजलि अर्पित की।विधायक शाहपुर और उप मुख्यमंत्री तारकेश्वर प्रसाद समेत सैकड़ों लोगों ने अंतिम दर्शन कर श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक प्रकट किया।

Previous post थार गाड़ी तथा धान काटने वाली पम्पलेन गाड़ी के बीच हुई भीषण टक्कर 3 घायल, 2 रैफर ।
Next post 70 वर्ष के व्यक्ति को बिना राशन कार्ड के भी आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा है-चिकित्सा पदाधिकारी
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial