November 12, 2026

प्राणपुर के ग्यारह पंचायतों में पचास प्रतिशत हुआ मतदान ।

Read Time:2 Minute, 18 Second

प्राणपुर (मोहम्मद आरिफ)

प्राणपुर प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायतों में पुलिस प्रशासन के देखरेख में पैक्स चुनाव शांति पूर्ण सम्पन्न कराया गया । प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी मनीषा कुमारी के द्वारा बताया गया कि जिला निर्वाचन पदाधिकारी कटिहार के आदेशानुसार प्राणपुर प्रखंड क्षेत्र के सभी ग्यारह पंचायतों में पुलिस प्रशासन के देखरेख में पैक्स चुनाव को लेकर सुबह सात बजे सभी मतदान केन्द्रों पर मतदान का शुभारंभ किया गया । उन्होंने बताया कि प्राणपुर में कुल पचास प्रतिशत मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया । प्राणपुर में कुल 44 बूथ बनाया गया था । जिसमे कुल 27127 मतदाता है । बतादे की प्राणपुर के ग्यारहों पंचायतों से 29 पैक्स अध्यक्ष और 21 सकारिता समिति सदस्य का भाग्य का फैसला तय आज होना है । ज्ञात हो कि प्राणपुर के कृषि भवन में ब्रज गृह बनाया गया है । बुधवार को उक्त सभी पंचायतों का मतगणना कराया जाएगा । इस मौके पर सहायक निर्वाचन पदाधिकारी सह अंचल पदाधिकारी शिखा कुमारी, महिला प्रसार पदाधिकारी आभा सिंह,साहकारिता पदाधिकारी मोहम्मद तनवीर आलम, नोडल अधिकारी सह श्रम प्रवर्तन अधिकारी रुचि प्रिया प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी उपेन्द्र प्रसाद के साथ प्राणपुर थाना अध्यक्ष सह पुलिस इंस्पेक्टर रंजीत कुमार रोशना थाना अध्यक्ष मासुम कुमारी के साथ प्राणपुर प्रखंड के सभी प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।

Previous post कांग्रेस का शहीद चौक पर जोरदार प्रदर्शन, जेपीसी गठन और गिरफ्तारी की मांग।
Next post रात्रि मे शिविर लगाकर फाइलेरिया रोगियों की किया गया जांच।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial