कांग्रेस का शहीद चौक पर जोरदार प्रदर्शन, जेपीसी गठन और गिरफ्तारी की मांग।
|
मनिहारी (रतन कुमार ओझा)
अमेरिका में अडानी ग्रुप के अध्यक्ष गौतम अडानी पर धोखाधड़ी और रिश्वतखोरी के मामलों में गैर-जमानती वारंट जारी होने के बावजूद भारत में कार्रवाई नहीं होने को लेकर कांग्रेस ने शहीद चौक पर बड़ा प्रदर्शन किया। कटिहार नगर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष मशरूर आलम और सौरभ कुमार के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ गगनचुंबी नारे लगाए।कार्यक्रम के दौरान प्रदेश कांग्रेस नेता प्रेम राय ने केंद्र की मोदी सरकार पर अडानी को संरक्षण देने का आरोप लगाया और जेपीसी गठन के साथ अडानी की अविलंब गिरफ्तारी की मांग की। प्रदर्शन में खेलकूद प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष पंकज यादव, राकेश यादव, ताहिर हुसैन सहित कई कांग्रेस नेता शामिल हुए।कांग्रेस नेताओं ने इस मुद्दे पर केंद्र सरकार को कठघरे में खड़ा करते हुए कहा कि राहुल गांधी द्वारा उठाए गए सवाल आज सही साबित हो रहे हैं और सरकार को देशहित में निष्पक्ष जांच करनी चाहिए।
More Stories
22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, पर्यवेक्षकों की बैठक
काजु (फलका) 22 नवंबर से शुरू होने वाले पल्स पोलियो अभियान की तैयारी को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फलका में...
आजमनगर पुजारी हत्याकांड का उद्भेदन, एक आरोपी गिरफ्तार।
डेस्क (आजमनगर) पुजारी हीरालाल मंडल हत्याकांड का पुलिस ने उद्भेदन कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। हत्या में प्रयुक्त...
बलरामपुर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 3 पुरुष और 2 महिलाएं गिरफ्तार
डेस्क (बलरामपुर) बलरामपुर पुलिस ने अवैध विदेशी शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए टेम्पो से 68 लीटर शराब बरामद...
छठ पर्व और दीपावली शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) छठ पूजा, दीपावली एवं काली पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर...
पीएम राहत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) सड़क दुर्घटना में घायलों को त्वरित एवं कैशलेस उपचार उपलब्ध कराने को लेकर 4 नवंबर को...
शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों ने किया फ्लैग मार्च।
डेस्क (बारसोई) बारसोई नपं के मुख्य बाजार क्षेत्र में गुरुवार शाम थानाध्यक्ष उमेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस सुरक्षा बलों...
