November 12, 2026

कोसी सड़़क पुल के साइड रैलिंग खिसका , खतरा।

Read Time:1 Minute, 47 Second

कुरसेला (राजशेखर जयसवाल)

सात राज्यों को जोड़ने वाली कुरसेला कोसी सड़क पुल के धालू नुमा साइड स्लैब रेलिंग 5 इंच एक किनारा खिसक गया है। जिससे भारी वाहनों के परिचालन से पुल पर खतरा मंडराने की आशंका जताई जा रहीहै। कुर्सेला थाना पुलिस के अलावा समाचार प्रेषण तक एनएचआइ या दुसरे विभागों के अधिकारी नहीं पहुंचे है। इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट के लोगों का भी इस और ध्यान नहीं गया है बता दें कि यह महत्वपूर्ण पुल सात राज्य को जोडने वाली महत्वपूर्ण कोसी पुल है। ज्ञात हो कि ये पुल कटिहार, पूर्णिया, नवगछिया, भागलपुर, खगड़िया के साथ पूर्वोत्तर भारत को बरौनी सड़क मार्ग के जरिये उत्तर भारत से जोड़ता है। नेशनल हाईवे का यह पुल सात रिज्यो को जोड़ने वाला अहम पुल है। बताया जाता है कि पूर्व में भी पुल के सड़क धंसने की बातें सामने आयी थी। जिसे मरम्मत कर परिचालन के लिये ठीक किया गया था। जानकारी अनुसार पुल का निर्माण 1962 में किया गया था। जिसका उद्घाटन तत्कालीन परिवहन मंत्री नीलम संजीव रेड्डी ने किया था । वही बताया गया कि स्थानीय प्रशासन के द्वारा एन एच आई तथा विभागीय अधिकारी को जानकारी दे दी गई है।

Previous post कटिहार में इस्कॉन द्वारा आध्यात्मिक सत्संग और हरिनाम संकीर्तन का आयोजन।
Next post लग्जरी कार से नशीले मादक पदार्थ स्मैक की तस्करी कर रहे तीन युवक को कुर्सेला पुलिस ने किया गिरफ्तार
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial