November 12, 2026

लग्जरी कार से नशीले मादक पदार्थ स्मैक की तस्करी कर रहे तीन युवक को कुर्सेला पुलिस ने किया गिरफ्तार

Read Time:2 Minute, 11 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

कुर्सेला पुलिस ने लग्जरी कार से नशीले मादक पदार्थ स्मैक की तस्करी कर रहे तीन युवक को विशेष छापेमारी अभियान चलाकर गिरफ्तार किया है तथा एक लग्जरी कार तथा तीन मोबाइल को भी जप्त किया है। मिली जानकारी के अनुसार कुरसेला पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि लग्जरी कार से नशीले पदार्थ स्मैक की खेप ले जाई जा रही है। जिसके बाद कुर्सेला थानाध्यक्ष गुड्डू कुमार ने एस एच 77 सड़क पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया । वहीं पुलिस की सघन चेकिंग देख स्मैक तस्करों ने भागने की कोशिश कि जिसे थानाध्यक्ष गुड्डू कुमार ने खदेड़ कर गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष गुड्डू कुमार ने बताया कि कुर्सेला थाना अन्तर्गत संध्या गस्ती में गुप्त सूचना के आधार पे एस एच 77 सड़क बल्थी महेशपुर के समीप से एक चार चक्का वाहन में सवार तीन व्यक्ति मानस कुमार , उम्र 29 वर्ष पिता सुशील मिश्रा , साकिन सनोखर , किशन महतो उम्र 30 वर्ष , पिता स्व मंटू महतो , घर आदमपुर तथा गुणसागर कुमार , उम्र 25 वर्ष पिता परशुराम , घर बूढ़ानाथ मंदिर , थाना जोगसर सभी जिला भागलपुर को 7.94 ग्राम स्मैक व तीन मोबाइल के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत मे भेज दिया गया।बताते चलें कि कुर्सेला पुलिस नशे के कारोबारियों व नशेड़ियों के विरुद्ध निरंतर छापेमारी व विशेष अभियान चलाते आ रही है।

Previous post कोसी सड़़क पुल के साइड रैलिंग खिसका , खतरा।
Next post नेवल एनसीसी कैडेट्स का 1200 किमी का ऐतिहासिक गंगा अभियान: स्वच्छता और जागरूकता का संदेश
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial