November 12, 2026

जनसंख्या नियंत्रण को लेकर 12 महिलाओं का हुआ बंध्याकरण।

Read Time:1 Minute, 7 Second

कुरसेला (राजशेखर जयसवाल)

कुरसेला स्वस्थ्य केंद्र में जनसंख्या नियंत्रण को लेकर 12 महिलाओं का बंध्याकरण आपरेशन किया गया। वहीं प्रबंधक मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि एन जी ओ जननी सूर्या के नहीं आने के उपरांत जिले के एसी एम ओ डॉक्टर जेपी सिंह के द्वारा बंध्याकरण ऑपरेशन शिविर में 12 महिलाओं ने रजिस्ट्रेशन करवाया गया था। जांच के बाद महिलाओं का सफल बंध्याकरण ऑपरेशन किया गया। उन्होंने बताया कि जनसंख्या को नियंत्रण में रखने को लेकर प्रत्येक बुधवार गुरूवार को अस्पताल में शिविर का आयोजन कर महिलाओं का बंध्याकरण आपरेशन किया जाता है। उन्होंने बताया कि सभी महिलाओं को ऑपरेशन के बाद दवाई एवं अन्य सुविधा का भी लाभ दिया जाता है।

Previous post गणतंत्र दिवस एट होम कार्यक्रम के लिए 05 विशेष अतिथियों का हुआ चयन।
Next post बिहार 2047 नागरिक सर्वेक्षण को लेकर वैठक का हुआ आयोजन।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial