गणतंत्र दिवस एट होम कार्यक्रम के लिए 05 विशेष अतिथियों का हुआ चयन।
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)
संपूर्णता अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर 26 जनवरी, 2025 को राष्ट्रपति भवन में “गणतंत्र दिवस एट होम” कार्यक्रम के लिए 05 विशेष अतिथियों का चयन किया गया है।राष्ट्रपति भवन द्वारा 26 जनवरी, 2025 को आयोजित “गणतंत्र दिवसबता दे की एट होम’ कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आकांक्षी जिलों/प्रखण्डों से राज्य के कटिहार जिला के कुर्सेला प्रखंड से 5 विशेष अतिथियों को आमंत्रित किया गया है। उनमें प्रखंड विकास पदाधिकारी, बाल विकास एवं प्रोग्राम पदाधिकारी, प्रखंड परियोजना प्रबंधक (जीविका) तथा चिकित्सा पदाधिकारी शामिल हैं। यह आमंत्रण उन जिलों और प्रखण्डों को दिया गया है, जिन्होने जुलाई से सितम्बर, 2024 के बीच नीति आयोग द्वारा संचालित संपूर्णता अभियान के अंतर्गत उत्कृष्ट और निरंतर प्रदर्शन किया है।बताते चलें कि कि संपूर्णता अभियान में चार प्रमुख विषयों यथा स्वास्थ्य, पोषण, सामाजिक विकास तथा कृषि के 6 सूचकांकों को संतृप्त करने के लिए आकांक्षी जिलों एवं प्रखंडों का चयन किया गया है। इन सूचकांको में बिहार राज्य के कटिहार जिला के कुर्सेला प्रखंड ने शत प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति की है।1- प्रथम तिमाही के अंदर प्रसव पूर्व देखभाल के लिए गर्भवती महिलाओं का शत-प्रतिशत पंजीकरण2- प्रखंड में लक्षित जनसंख्या के मुकाबले मधुमेह का शत-प्रतिशत जांच3- प्रखंड में लक्षित जनसंख्या के विरूद्ध उच्च रक्तचाप का शत-प्रतिशत जांच4- आई०सी०डी०एस० कार्यक्रम के अंतर्गत शत प्रतिशत गर्भवती महिलाओं ने नियमित रूप से पूरक पोषण प्राप्त किया5- मृदा नमूना संग्रहण लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत मृदा स्वास्थ्य कार्डों का सृजन6- प्रखंड में कुल स्वयं सहायता समूहों के विरूद्ध शत-प्रतिशत स्वयं सहायता समूहों ने रिवाल्विंग फंड प्राप्त किया
More Stories
22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, पर्यवेक्षकों की बैठक
काजु (फलका) 22 नवंबर से शुरू होने वाले पल्स पोलियो अभियान की तैयारी को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फलका में...
आजमनगर पुजारी हत्याकांड का उद्भेदन, एक आरोपी गिरफ्तार।
डेस्क (आजमनगर) पुजारी हीरालाल मंडल हत्याकांड का पुलिस ने उद्भेदन कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। हत्या में प्रयुक्त...
बलरामपुर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 3 पुरुष और 2 महिलाएं गिरफ्तार
डेस्क (बलरामपुर) बलरामपुर पुलिस ने अवैध विदेशी शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए टेम्पो से 68 लीटर शराब बरामद...
छठ पर्व और दीपावली शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) छठ पूजा, दीपावली एवं काली पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर...
पीएम राहत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) सड़क दुर्घटना में घायलों को त्वरित एवं कैशलेस उपचार उपलब्ध कराने को लेकर 4 नवंबर को...
शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों ने किया फ्लैग मार्च।
डेस्क (बारसोई) बारसोई नपं के मुख्य बाजार क्षेत्र में गुरुवार शाम थानाध्यक्ष उमेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस सुरक्षा बलों...
