November 12, 2026

मनिहारी पुलिस ने देशी कट्टा के साथ युवक को किया गिरफ्तार

Read Time:58 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी के थानाध्यक्ष पंकज आनंद के निर्देश पर रात्रि गश्ती के दौरान तेराशी टोला महियारपुर के पास हाईवे पर पुलिस ने एक युवक को संदेह के आधार पर रोका। जांच में उसके पास से एक देशी कट्टा बरामद हुआ। आरोपी की पहचान जगबाटी नया टोला निवासी अक्षय कुमार यादव उर्फ ट्विंकल के रूप में हुई। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर कांड संख्या 315/24 के तहत मामला दर्ज किया और न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। गश्ती टीम में सब-इंस्पेक्टर गौतम कुमार, एएसआई संतोष कुमार, संजय यादव और अरुण कुमार शामिल थे।

Previous post भूमि सर्वेक्षण जागरूकता: मनिहारी प्रखंड में बैठक आयोजित, रैयतों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील
Next post मनोहरपुर पंचायत के वार्ड सदस्य अनंत कुमार राय का निधन, जनप्रतिनिधियों ने दी श्रद्धांजलि
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial