November 12, 2026

मनोहरपुर पंचायत के वार्ड सदस्य अनंत कुमार राय का निधन, जनप्रतिनिधियों ने दी श्रद्धांजलि

Read Time:1 Minute, 40 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनोहरपुर पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 09 के वार्ड सदस्य अनंत कुमार राय का बीती रात अचानक हृदयाघात से निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पूरे पंचायत में शोक की लहर दौड़ गई।पंचायत की मुखिया शबनम कुमारी यादव और मनोहरपुर पैक्स अध्यक्ष ललन कुमार यादव ने उनके आवास पर पहुंचकर उनके परिजनों को सांत्वना दी और इस कठिन घड़ी में धैर्य बनाए रखने की अपील की।उनके सम्मान में पंचायत भवन मनोहरपुर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, जहां पंचायत के जनप्रतिनिधियों और आमजनों ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। यह प्रखंड का पहला मौका है जब किसी वार्ड सदस्य को उनके निधन पर पंचायत भवन में इतने सम्मान के साथ श्रद्धांजलि दी गई।श्रद्धांजलि सभा में पंचायत समिति सदस्य मो. सगीर सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। इस अवसर पर सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और उनकी सेवाओं को याद किया।अनंत कुमार राय के निधन से पंचायत को एक बड़ी क्षति हुई है। उनका सरल स्वभाव और जनता के प्रति समर्पण हमेशा याद रहेगा।

Previous post मनिहारी पुलिस ने देशी कट्टा के साथ युवक को किया गिरफ्तार
Next post बालू लदे 18 चक्का हाइवा पलटा कोई हताहत नहीं
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial