November 12, 2026

बालू लदे 18 चक्का हाइवा पलटा कोई हताहत नहीं

Read Time:1 Minute, 11 Second

कुरसेला (राजशेखर जयसवाल)

फोटो कुरसेला थाना क्षेत्र एन एच 31 सङक के किनारे गुरुवार की अहले सुबह चिंता हरण मंदिर के समीप एक बालू लदी 18 चक्का हाइवा पलट गई। मिली जानकारी के अनुसार भागलपुर से कटिहार की ओर जा रही बालू से लदी हाईवा ट्रक कुरसेला के चिंता हरण मंदिर के समीप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे वृक्ष को तोड़ते हुए बासा के निकट पलट गई। संयोग वश बासा पर कोई व्यक्ति सोया नहीं था । जिससे बहुत बड़ी घटना होने से टल गई। ट्रक वृक्ष को तोङते हुए पलटने से इतनी जोरदार हुई कि आसपास के दूकानदार तथा स्थानीय लोग घबरा गए। लोगो की भीङ इकट्ठा हो गई। बता दे की गाड़ी चालक को भी हल्की छोटी आई है। तथा चालक बाल बाल बच गए । कुर्सेला पुलिस ने ट्रक को जप्त कर थाना लाई।

Previous post मनोहरपुर पंचायत के वार्ड सदस्य अनंत कुमार राय का निधन, जनप्रतिनिधियों ने दी श्रद्धांजलि
Next post सांसद ने बोला सम्मान कम दीजिए मगर काम कर दीजिए कुरसेला से बिहारीगंज रेल लाइन प्रोजेक्ट।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial