November 12, 2026

टोटो से विदेशी शराब के साथ दो तस्कर को किया गिरफ्तार

Read Time:1 Minute, 17 Second

कुरसेला (राजशेखर जयसवाल)

कुरसेला थाना क्षेत्र के एन एच 31 सड़क पर कबीर मठ के समीप वाहन जांच के दौरान पुलिस ने एक टोटो से विदेशी शराब के साथ दो तस्कर को किया गिरफ्तार। तथा टोटो को किया जब्त। इस बाबत थाना अध्यक्ष गुड्डू कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार कबीर मठ के समीप वाहन जांच के क्रम में टोटो पर से नवगछिया से आ रहे है टोटो पर दो बोड़ा में दो विभिन्न प्रकार का 84 बोतल कुल 30.5 लीटर विदेशी शराब के साथ दो तस्कर मिट्ठू कुमार ,पिता राजेश शाह सकिन कुर्सेला बस्ती वार्ड व साजन कुमार, पिता शूक्कर शर्मा साकिन मिल्की थाना नवगछिया जिला भागलपुर को गिरफ्तार किया। दोनो शराब तस्कर पर मध निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत मे कटिहार जेल भेज दिया गया ।

Previous post सांसद ने बोला सम्मान कम दीजिए मगर काम कर दीजिए कुरसेला से बिहारीगंज रेल लाइन प्रोजेक्ट।
Next post नागरिक संघर्ष समिति का छः सूत्री मांगों को लेकर एकदिवसीय धरना
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial