November 12, 2026

झोपड़ी में पकता है मिड-डे मील, इनायतपुर स्कूल में किचन शेड का निर्माण लंबित।

Read Time:1 Minute, 29 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी के उत्तरी कांटाकोस स्थित प्राथमिक विद्यालय इनायतपुर के छात्र-छात्राओं को झोपड़ी में पकाए गए भोजन पर निर्भर रहना पड़ रहा है, क्योंकि विद्यालय में किचन शेड का निर्माण वर्षों से अधूरा है। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक शरिफूल आलम ने जानकारी दी कि किचन शेड निर्माण के लिए विभाग को तीन वर्ष पहले अनुरोध पत्र भेजा गया था और एक वर्ष पूर्व फिर से आवेदन किया गया, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।उन्होंने आशंका जताई कि संवेदकों द्वारा टेंडर में रुचि न लेने के कारण यह प्रक्रिया अटकी हुई है। किचन शेड के अभाव में छात्रों के लिए भोजन झोपड़ी में पकाया जा रहा है, जिससे असुविधा के साथ-साथ स्वच्छता संबंधी चिंताएं भी बढ़ गई हैं।शिक्षा विभाग से जल्द कार्रवाई और निर्माण कार्य शुरू करने की अपील की गई है ताकि बच्चों को सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण में भोजन मिल सके।

Previous post पटना में फेयर प्राइस डीलरों का महाधरना 17 दिसंबर को।
Next post नौ लीटर विदेशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, भेजा जेल।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial