November 13, 2026

नौ लीटर विदेशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, भेजा जेल।

Read Time:1 Minute, 3 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी थानाध्यक्ष पंकज आनंद को मिली गुप्त सूचना पर मनिहारी पुलिस के सब इंस्पेक्टर उदय यादव ने आजमपुर गोला चौक पथ पर तलाशी अभियान चलाया। जांच पड़ताल के दौरान 9 लीटर विदेशी शराब के साथ तस्कर गोलु कुमार, निवासी मेदनीपुर, को गिरफ्तार किया गया, जबकि उसका दूसरा सहयोगी मौके से फरार हो गया। गिरफ्तार तस्कर के खिलाफ कांड संख्या 318/24 दर्ज कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि ओपरेशन क्लिन के तहत् अवैध शराब तस्करी पर कारवाई जारी रहेगी।इस अवसर पर पीएसआई सत्यम कुमार मौजूद थे

Previous post झोपड़ी में पकता है मिड-डे मील, इनायतपुर स्कूल में किचन शेड का निर्माण लंबित।
Next post कुमारीपुर पंचायत में जीविका भवन निर्माण की आधारशिला रखी गई।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial