November 12, 2026

ओवरलोड वाहनों के आवागमन से सड़कें हो रही है खराब व सरकारी राजस्व का नुकसान।

Read Time:1 Minute, 55 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

सीमांचल के जिलों में मुख्य सड़कों पर बालु , गिट्टी से लदे ओवरलोडिंग वाहनों का आवाजाही निरंतर जारी है। ज्ञात हो कि बिहार , बंगाल एवं झारखंड सीमा से अवैध रूप से बालू गिट्टी से लड़े ओवर ट्रक वाहनों का आवागमन होती है जानकारी के मुताबिक सिमा पर बैठे अवैध इंट्री ऑपरेटर के द्वारा यह कारोबार किया जाता है। जहां ओवरलोड वाहनों के आवागमन से सरके क्षतिग्रस्त हो रहे हैं साथ ही बिहार सरकार का लाखों का राजस्व का नुकसान भी हो रहा है । इस संबंध में राजद जिला अध्यक्ष किसान प्रकोष्ठ सह पूर्व जिला परिषद गोपाल प्रसाद यादव ने बताया कि एन एच 31 व एस एच 77 पर ओवर लोड गाड़ियों का धड़ल्ले से परिचालन हो रहा है। उन्होंने बताया कि सिर्फ उन्हीं गाड़ियों को पकड़ा जाता है जो इंट्री नहीं करवाते उन्होंने इस एंट्री के खेल पर अविलंब प्रतिबंध लगाने का मांग किया है। आगे कहा कि अगर एंट्री माफियाओं पर कार्रवाई नहीं हुई तो इस अवैध धंधे के खिलाफ चरणबद्ध तरीके से आंदोलन करने को विवश हो सकते हैं । वही राजद अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव मोहम्मद हलीम जांबाज ने कहा कि नियम की धज्जी उड़ाते हुए यहां सारा खेल चल रहा है जिसपर प्रशासन को अविलंब प्रतिबंध लगाना चाहिए।

Previous post ड्यूटी के दौरान तबीयत खराब होने से बीएसएफ जवान की मौत, छाया मातम।
Next post गीता जयंती पर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल मनिहारी ने किया श्रीमद्भागवत गीता का वितरण।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial