ड्यूटी के दौरान तबीयत खराब होने से बीएसएफ जवान की मौत, छाया मातम।
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)
भारती टोला के रहने वाले बीएसएफ जवान राजेश कुमार भारती (49) वर्ष गत शनिवार रात ड्यूटी के दौरान शाहिद हो गए। वे कश्मीर में सीमा सुरक्षा बल में कार्यरत थे। उनके निधन की खबर से पूरे परिवार समेत बरारी क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। सोमवार को उसका पार्थिव शरीर को हवाई मार्ग से कश्मीर से दिल्ली लाया गया। दिल्ली से बागडोगरा हवाई अंडा से सड़क मार्ग के रास्ते सोमवार की देर रात पार्थिव शरीर बरारी हाट भारती टोला स्थित निजी आवास पर पहुंचा। ड्यूटी के दौरान अचानक तबियत बिगड़ने से वे शहिद हो गए थे। वे अपने पीछे तीन पुत्री व एक पुत्र सहित भरा पुरा परिवार छोड़ गए है। बता दें कि वर्ष 2013 में जम्मू में ड्यूटी के दौरान बर्फबारी में दबने से उसका छोटा भाई विनयभारती भी शहीद हो गए थे। मंगलवार को शहिद राजेश कुमार भारती का शव बरारी के काढ़ागोला गंगा घाट पहुंचा जहाँ विधिवत बीएसएफ के जवानो के द्वारा सलामी दिया गया इस मौके पर बरारी बीडीओ किशोर कुणाल सीओ बरारी मनीष कुमार बरारी थानाध्यक्ष फुलेन्द्र कुमार एमएलसी प्रतिनिधि राजीव भारती समेत क्षेत्र की तमाम जनता मौजुद रही। इनके अचानक मृत्यु से सांसद तारिक अनवर, विधायक बिजय सिंह, विधान पार्षद अशोक अगवाल, पूर्व सांसद निखिल कुमार चौधरी, नगर पंचायत के मुख्य पार्षद बबीता यादव, उपमुख्य पार्षद अमन कुमार, राजीव कुमार भारती, बीडीओ किशोर कुणाल, सीओ मनीष कुमार, थानाध्यक्ष फुलेन्द्र कुमार आदि ने गहरी संवेदना व्यक्त की है।
More Stories
22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, पर्यवेक्षकों की बैठक
काजु (फलका) 22 नवंबर से शुरू होने वाले पल्स पोलियो अभियान की तैयारी को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फलका में...
आजमनगर पुजारी हत्याकांड का उद्भेदन, एक आरोपी गिरफ्तार।
डेस्क (आजमनगर) पुजारी हीरालाल मंडल हत्याकांड का पुलिस ने उद्भेदन कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। हत्या में प्रयुक्त...
बलरामपुर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 3 पुरुष और 2 महिलाएं गिरफ्तार
डेस्क (बलरामपुर) बलरामपुर पुलिस ने अवैध विदेशी शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए टेम्पो से 68 लीटर शराब बरामद...
छठ पर्व और दीपावली शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) छठ पूजा, दीपावली एवं काली पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर...
पीएम राहत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) सड़क दुर्घटना में घायलों को त्वरित एवं कैशलेस उपचार उपलब्ध कराने को लेकर 4 नवंबर को...
शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों ने किया फ्लैग मार्च।
डेस्क (बारसोई) बारसोई नपं के मुख्य बाजार क्षेत्र में गुरुवार शाम थानाध्यक्ष उमेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस सुरक्षा बलों...
