November 12, 2026

मनिहारी पुलिस ने बाइक सवार से 18.63 लीटर विदेशी शराब बरामद की, तस्कर गिरफ्तार।

Read Time:56 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी पुलिस के एएसआई संतोष कुमार ने थानाध्यक्ष पंकज आनंद की सूचना पर कार्रवाई करते हुए कालीगंज तीरबीटटा के पास बाइक सवार नंदु कुमार को गिरफ्तार किया। तलाशी में कटिहार के डेहरिया निवासी नंदु के पास से 18.63 लीटर विभिन्न ब्रांड की विदेशी शराब बरामद हुई। पुलिस ने बाइक और शराब जब्त कर आरोपी के खिलाफ कांड संख्या 319/24 दर्ज किया। तस्कर को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। इस अवसर पर सब इंस्पेक्टर अंजनी कुमार सिंह और एएसआई संतोष कुमार मौजूद थे।

Previous post मनिहारी स्टेशन को मॉडल स्टेशन बनाने की मांग, ट्रेनों की संख्या बढ़ाने पर जोर।
Next post पुनर्वास संघर्ष समिति ने शुरू किया महाआंदोलन का अभियान।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial