November 12, 2026

मनिहारी स्टेशन को मॉडल स्टेशन बनाने की मांग, ट्रेनों की संख्या बढ़ाने पर जोर।

Read Time:1 Minute, 5 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी स्टेशन परिसर में स्टेशन सलाहकार समिति की बैठक आयोजित हुई, जिसमें स्टेशन प्रबंधक विद्यासागर महतो ने अध्यक्षता की। बैठक में मनिहारी रेलखंड पर ट्रेनों की संख्या बढ़ाने, स्टेशन को आधुनिक बनाने और “अमृत भारत योजना” के तहत मॉडल स्टेशन बनाने की मांग की गई। तेजनारायणपुर या मनिहारी से सुबह 5 बजे नई ट्रेन चलाने, कटिहार-पटना इंटरसिटी का विस्तार मनिहारी तक करने और रांची के लिए नई ट्रेन संचालन का प्रस्ताव रखा गया। अतिक्रमण हटाने पर भी चर्चा हुई। प्रस्ताव कटिहार रेल प्रबंधक (वाणिज्य) को भेजा गया। बैठक में कैलाश सिंह, संजय मंडल,अनुज मंडल सहित कई प्रमुख सदस्य उपस्थित रहे।

Previous post गीता जयंती पर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल मनिहारी ने किया श्रीमद्भागवत गीता का वितरण।
Next post मनिहारी पुलिस ने बाइक सवार से 18.63 लीटर विदेशी शराब बरामद की, तस्कर गिरफ्तार।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial