November 12, 2026

मत्स्य अंगुलिकाओं के पुनर्स्थापन कार्यक्रम का किया आयोजन

Read Time:3 Minute, 26 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

कुर्सेला प्रखंड के दक्षिणी मुरादपुर पंचायत के खेरिया गंगा घाट पर शुक्रवार को मत्स्य अंगुलिकाओं के पुनर्स्थापन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बरारी विधायक विजय सिंह, जिला मत्स्य पदाधिकारी सनत कुमार सिंह, मत्स्यजीवी सहयोग समिती कुर्सेला के मंत्री अनिल महलदार, मुखिया ललन राम आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद कुर्सेला के खेरिया गंगा घाट में लगभग चार लाख मछली अंगुलिकाओं को नदी में छोड़ा गया। बरारी विधायक विजय सिंह ने बताया कि नदी पशुपालन जलीय कृषि का एक रूप है। गंगा नदी को शुद्ध और निर्मल बनाने के उद्देश्य से मत्स्य विभाग द्वारा रिवर रैंचिंग प्रोग्राम संचालित किया गया है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य नदी में नाइट्रोजन युक्त प्रदूषण को कम करना और मछली पालन को बढ़ावा देना है। मछलियां जलीय पर्यावरण पर निर्भर करती हैं और जलचर पर्यावरण को संतुलित रखने में इनकी महत्वपूर्ण भूमिका होती है।प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत चल रहे इस कार्यक्रम की शुरुआत 8 अक्टूबर 2021 को हुई थी। इस योजना के तहत विभिन्न प्रजातियों की मछलियों को नदियों से निकालकर हैचरी में उनके अंगुलिकाओं (छोटे बच्चों) को तैयार किया जाता है और फिर इन्हें नदियों में पुनः छोड़ा जाता है।कार्यक्रम का उद्देश्य मछली उत्पादन और उत्पादकता को बढ़ाना, मत्स्य संसाधनों और जैव विविधता का संरक्षण करना, नदियों की गुणवत्ता में सुधार करना, और प्रदूषण को कम करना है।जिला मत्स्य पदाधिकारी सनत कुमार सिंह ने बताया कि बिहार में गंगा और उसकी सहायक नदियों की कुल लंबाई लगभग 3200 किलोमीटर है। करीब 20 लाख मछुआ समुदाय अपनी आजीविका के लिए इन नदियों, कोल, और ढाव जैसे स्रोतों से मछलियों के शिकार पर निर्भर हैं। घटते मछली उत्पादन के कारण इन समुदायों की आजीविका पर संकट आ गया है। ऐसे में मछली उत्पादन बढ़ाने के लिए यह योजना लागू की गई है।इस मौके पर मत्स्यजीवी सहयोग समिति लिमिटेड कुर्सेला मंत्री अनिल महल्दार, विधायक प्रतिनिधि कुर्सेला कैलाश सहनी, जदयू प्रखंड अध्यक्ष योगेंद्र प्रसाद गुप्ता, वीरेंद्र राय ,जदयू नेता सुरेश मंडल, खगेन्द्र मालदार आदि ग्रामीण उपस्थित थे।

Previous post सुधानी नदी से हो रहे कटाव से विद्यालय सुरक्षित करने के मांग पर कनिय अभियंता पहुंचे कटाव स्थल जांच पर।
Next post 132 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ दो तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial