November 12, 2026

132 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ दो तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार ।

Read Time:1 Minute, 43 Second

कुरसेला (राजशेखर जयसवाल)

कुरसेला थाना क्षेत्र के एन एच 31 सड़क पर कबीर मठ के समीप गुरुवार की देर रात पुलिस ने बिना नंबर प्लेट की एक वैगनआर गाड़ी से भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ दो तस्कर को किया गिरफ्तार। इस बाबत थाना आधार गुड्डू कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि बिना नंबर की वेगनर कार से शराब तस्कर विदेशी शराब की खेप लेकर कुरसेला की ओर जा रहे हैं। थाना अध्यक्ष गुड्डू कुमार ने पुलिस शस्त्र बल के साथ कबीर मठ के समीप वाहन चेकिंग अभियान चलाने लगा। इसी दौरान बिना नंबर प्लेट के एक वेगनर कार को रोका । तलाशी के दौरान 15 पेटी विदेशी शराब बरामद किया। कार से इंपीरियल ब्लू और ऑफिसर चॉइस कुल 15 पेटी कुल 132.480 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ 2 तस्कर दीपक कुमार और ब्रह्मदेव मंडल दोनों का घर सधवा गांव, थाना रंगरा, जिला भागलपुर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में कटिहार भेज दिया। वही बता दे की आने वाले नव वर्ष को लेकर शराब माफियाओं पर लगातार कुर्सेला पुलिस जांच एवं छापेमारी अभियान चला रही है।

Previous post मत्स्य अंगुलिकाओं के पुनर्स्थापन कार्यक्रम का किया आयोजन
Next post सघन वाहन चेकिंग में 22 हजार का ई-चालान काटा गया।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial