ट्रक से कुचलकर युवक की मौत ,आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़़क जाम ।
प्राणपुर (मोहम्मद आरिफ)
प्राणपुर प्रखंड के बुद्धनगर गांव के समीप एनएच 81 सड़क पर रविवार देर रात्रि को राजू ऋषि के 35 वर्षीय पुत्र सिकन्दर ऋषि का ट्रक से कुचलकर मौत हो गया था । ट्रक चालक मौके पाकर फरार हो गया । घटना की सूचना पर प्राणपुर पुलिस घटना स्थल पर पहुंचे । प्राणपुर थानाध्यक्ष रंजीत कुमार महतो ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम को लेकर सदर अस्पताल कटिहार भेजा गया है । घटना को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने सोमवार को बुद्धनगर गांव के समीप एनएच 81 सड़क को जाम कर दिया । ग्रामीणों ने करीब दो घण्टे तक सड़क को जाम कर रखा । जिससे आवागमन में लोगो को काफी परेसानी का सामना करना पड़ा । आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजे की मांग कर रहे थे । एनएच 81 सड़क में जाम की सूचना पर थानाध्यक्ष रंजीत कुमार महतो ,अंचलाधिकारी इस्माइल अंसारी दल बल के साथ पहुंचे । जदयू प्रखंड अध्यक्ष लड्डु सिंह ने आक्रोशित ग्रामीणों को किसी तरह समझा बुझाकर जाम को हटाया । ज्ञात हो कि मृतक व्यक्ति का छह छोटे छोटे बच्चे है । सभी बच्चे लड़की ही है । घटना के बाद सभी का रो रोकर बुरा हाल हो गया है । परिजनों में कोहराम मच गया है । गांव में मातम छा गया है ।
More Stories
22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, पर्यवेक्षकों की बैठक
काजु (फलका) 22 नवंबर से शुरू होने वाले पल्स पोलियो अभियान की तैयारी को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फलका में...
आजमनगर पुजारी हत्याकांड का उद्भेदन, एक आरोपी गिरफ्तार।
डेस्क (आजमनगर) पुजारी हीरालाल मंडल हत्याकांड का पुलिस ने उद्भेदन कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। हत्या में प्रयुक्त...
बलरामपुर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 3 पुरुष और 2 महिलाएं गिरफ्तार
डेस्क (बलरामपुर) बलरामपुर पुलिस ने अवैध विदेशी शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए टेम्पो से 68 लीटर शराब बरामद...
छठ पर्व और दीपावली शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) छठ पूजा, दीपावली एवं काली पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर...
पीएम राहत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) सड़क दुर्घटना में घायलों को त्वरित एवं कैशलेस उपचार उपलब्ध कराने को लेकर 4 नवंबर को...
शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों ने किया फ्लैग मार्च।
डेस्क (बारसोई) बारसोई नपं के मुख्य बाजार क्षेत्र में गुरुवार शाम थानाध्यक्ष उमेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस सुरक्षा बलों...
