November 12, 2026

विधायक ने किसानों की समस्याओं पर केंद्र का ध्यान आकर्षित किया।

Read Time:1 Minute, 15 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी विधायक मनोहर प्रसाद सिंह ने एनएचएआई के निदेशक को पत्र लिखकर केवाला पंचायत और हंसवर मौजा के बीच निर्माणाधीन राष्ट्रीय उच्च पथ (एनएचई-131) को कच्ची सड़क से जोड़ने और किसानों की समस्याओं के समाधान हेतु भीतरगामी या उपरगामी समपार पुल के शीघ्र निर्माण की मांग की है। उन्होंने कहा कि इसके विलंब से 600-700 एकड़ भूमि पर कृषि कार्य प्रभावित हो रहा है।विधायक ने निर्माण कार्य में देरी पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि फरवरी 2024 तक निर्माण शुरू करने का वादा किया गया था, जो अब तक अधूरा है। उन्होंने केंद्र से जल्द कच्ची सड़क को जोड़ने और पुल निर्माण की प्रक्रिया तेज करने की अपील की, ताकि किसानों की दिक्कतें कम हो सकें और कृषि गतिविधियाँ सुचारू रूप से जारी रहें।

Previous post ट्रक से कुचलकर युवक की मौत ,आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़़क जाम ।
Next post मनिहारी के कारी अख्तर हलिमी ने आलिम की उपाधि पाकर रचा इतिहास, भव्य कार्यक्रम में हुआ सम्मान।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial