November 12, 2026

मनिहारी के दिलारपुर में भीषण आग, तीन घर जलकर राख

Read Time:1 Minute, 11 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी प्रखंड के दिलारपुर पंचायत के नया सिज टोला वार्ड संख्या 6 में मंगलवार आधी रात भीषण आग लग गई। आग गीता देवी के घर से शुरू हुई और देखते ही देखते तीन घरों को अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने पानी डालकर और जलनल योजना की पाइपलाइन से आग बुझाने की कोशिश की। पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। घटना में किसी जानमाल की हानि नहीं हुई, लेकिन पीड़ित परिवारों को भारी नुकसान हुआ।स्थानीय प्रशासन को सूचित किया गया, जिसके बाद राजस्व कर्मचारी और अंचल पदाधिकारी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रभावित परिवारों को डिग्निटी किट दी गई और आपदा विभाग द्वारा राहत राशि देने का आश्वासन दिया गया।

Previous post फेरी सेवा लगातार ठप रहने से दुकानदारों पर रोजी-रोटी का संकट छाया।
Next post मनरेगा से बालू टोला से कबूतर टोला तक सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ, वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial