November 12, 2026

फेरी सेवा लगातार ठप रहने से दुकानदारों पर रोजी-रोटी का संकट छाया।

Read Time:1 Minute, 14 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी-साहेबगंज के बीच यात्री एवं मालवाहक फेरी सेवा पिछले पांच माह से बंद होने के कारण घाट परिसर के सैकड़ों दुकानदारों की रोजी-रोटी पर संकट आ गया है। दुकानें खाली पड़ी हैं, और मजबूरी में दुकान खोलने वाले दुकानदार भी घाटे में चल रहे हैं।दुकानदारों का कहना है कि फेरी सेवा ठप होने से व्यापार बंद हो गया है, जिससे कई लोग पलायन करने को मजबूर हैं। घाट परिसर के दुकानदार विनोद पंडित और नीरज मिश्रा ने बताया कि जहाज न चलने से न केवल दुकानदारी ठप है, बल्कि अन्य संबंधित आश्रित भी बेरोजगार हो गए हैं। दुकानदारों ने प्रशासन से अपील की है कि जल्द से जल्द फेरी सेवा शुरू की जाए, ताकि रोजगार फिर से बहाल हो सके और उनके परिवारों की दयनीय स्थिति में सुधार हो।

Previous post आंगनबाड़ी केंद्र में पोषाहार का वितरण किया गया
Next post मनिहारी के दिलारपुर में भीषण आग, तीन घर जलकर राख
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial