November 12, 2026

मनरेगा से बालू टोला से कबूतर टोला तक सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ, वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी

Read Time:1 Minute, 53 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी प्रखंड के कुमारीपुर पंचायत के बालू टोला वार्ड नंबर 1 में मनरेगा योजना के तहत बालू टोला से कबूतर टोला तक सड़क निर्माण कार्य शुरू हो गया है। यह परियोजना ग्रामीणों की लंबे समय से लंबित मांग को पूरा कर रही है।उप मुखिया गणेश पासवान के अथक प्रयासों से इस सड़क का निर्माण संभव हुआ है। उन्होंने बताया कि आजादी के बाद से कबूतर टोला के लगभग 80 परिवारों को मुख्य सड़क और स्टेशन तक पहुंचने के लिए कोई सुविधा नही थी। सड़क के अभाव में पैदल चलना भी कठिन था, जिससे आपात स्थिति में एंबुलेंस तक नहीं पहुंच पाती थी।इस सड़क का निर्माण 10.5 चेन तक होगा और इसे दो हिस्सों में बनाया जाएगा। परियोजना की कुल लागत ₹4,98,000 है, जिसमें मिट्टी भराई और ईंट सोलिंग का काम शामिल है। कार्य में लगे एक मजदूर रहमतुल्ला ने मजदूरी दर बढ़ाने की मांग की, क्योंकि ₹245 प्रतिदिन की मजदूरी से परिवार चलाना मुश्किल हो रहा है। सड़क निर्माण से ग्रामीणों में खुशी है। वार्ड सदस्य प्रतिनिधि नदिश अली ने निर्माण में कुछ लोगों द्वारा बाधा उत्पन्न करने की बात कही।सड़क पूरी होने के बाद ग्रामीणों के आवागमन और जीवन स्तर में सुधार की उम्मीद है।

Previous post मनिहारी के दिलारपुर में भीषण आग, तीन घर जलकर राख
Next post अवैध तरीके से सड़क का अतिक्रमण कर गिट्टी तथा बालू का करते हैं कारोबार
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial