November 12, 2026

अवैध तरीके से सड़क का अतिक्रमण कर गिट्टी तथा बालू का करते हैं कारोबार

Read Time:3 Minute, 8 Second

कुरसेला (राजशेखर जयसवाल)

कुरसेला थाना क्षेत्र के एन एच 31 तथा एस एच 77 सड़क पर गिट्टी तथा बालू के कारोबारी अवैध तरीके से सङक का अतिक्रमण कर गिट्टी तथा बालू का कारोबार कर रहे है। जिससे सङक पर राहगीरों को आवागमन मे काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। तथा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। बिहार सरकार का आदेश है कि सङक अतिक्रमण कर गिट्टी, बालू तथा अन्य सामग्री नही रखने का आदेश जारी किया गया है । लेकिन कुरसेला मे बिहार सरकार के आदेश का गिट्टी तथा बालू के कारोबारी पर आदेश का कोई असर नही पङ रहा है। वही दूसरी ओर भवन निर्माण सामग्री को कुछ लोगों द्वारा सड़क पर रख पूरी तरह अतिक्रमण कर प्रशासन को खुली चुनौती देते हुए उनके आदेश की धज्जियां उड़ा रही है। बताते चले की मुख्य सड़क वैसे ही जाम की समस्याओं से ग्रस्त है। जिससे कुरसेला वासियो को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बता दे की सड़क पर गाड़ी खड़े करके बालू लोड अनलोड का कार्य धरले से चलता है।इस संदर्भ में अंचलाधिकारी अनुपम ने कहा कि मुख्य सड़कों पर गिट्टी, बालू एवं अन्य सामान रख कर अनावश्यक अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ नोटिस निर्गत किया जाएगा। उसके बाद नही हटाने पर विधि संवत कार्रवाई की जाएगी। निर्माण के सामान से हो रहा अतिक्रमण, आवागमन में परेशानी : बताते चले कि थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर नव निर्मित भवन के लिए गिट्टी, बालू, ईट, टाइल्स, मार्बल को सड़क के किनारे पर बेरोकटोक खुलेआम कुछ लोगों द्वारा गिरवा दिया जाता है। जिससे वाहनों को खासकर दो व चार पहिया एवं स्कूल वाहनों को आवागमन में काफी परेशानी होती है। आए दिन जाम जैसी समस्या उत्पन्न होती रहती है, लेकिन इस मामले में प्रशासन चुप्पी साधे हुए है।कुरसेला चौक से एस एच 77 सङक पर डूमरिया चौक तक सड़क के किनारे तथा कुरसेला चौक एन एच 31 सङक के किनारे आदि स्थानों पर बालू, गिट्टी, मकान सेंटरिग करने का समान कई दिनों से सड़क के किनारे पड़े रहते हैं। जिससे बालू व गिट्टी का सड़क पर आने से दो पहिया वाहन तथा पैदल राहगीरो को चलने में काफी परेशानी होती है।

Previous post मनरेगा से बालू टोला से कबूतर टोला तक सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ, वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी
Next post मनिहारी पुलिस की कार्रवाई पिस्टल और 66 लीटर देशी शराब के साथ दो अलग-अलग गिरफ्तार, जेल भेजे गए।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial