November 12, 2026

लोहिया स्वच्छता अभियान सफेद हाथी बन कर रह गया योजना फ्लॉप।

Read Time:2 Minute, 21 Second

कुरसेला (राजशेखर जयसवाल)

कुरसेला प्रखंड में लोहिया स्वच्छता अभियान सफेद हाथी बन कर रह गया है । जहां लाखों रुपए खर्च के बाद भी गांव , टोला, मोहल्ले मे कचरे के ढेर पर बैठा नजर आता है। इस अभियान के तहत प्रखंड के पंचायतों में लाखों की राशि खर्च कर कचरा संस्करण इकाई का निर्माण कराया गया और प्रखंड के सभी पंचायतों में कचरा ढोने के लिए ठेला रिक्शा की खरीद की गयी। सभी पंचायत में तीन हजार के मानदेय पर स्वच्छता कर्मी व प्रत्येक पंचायत में एक स्वच्छता पर्यवेक्षक की नियुक्ति की गयी है। इसके बाद भी कहीं भी समुचित रूप से कचरे का उठाव नहीं किया जा रहा है। पूर्वी मुरादपुर पंचायत में सड़क किनारे कचरा का अंबार लगा हुआ रहता है। चौक चौराहे तथा विद्यालय का गेट हो अथवा सभी जगह कचरे का अम्बार नजर है।।इधर कचरे के प्रोसेसिंग के लिए सभी पांचो पंचायत मे लाखों रुपए की लागत से अवशिष्ट संयंत्र कचरा प्रबंधन शोभा की वस्तु बना हुआ है। तथा अवशिष्ट संयंत्र मे ताला लगा रहता है। लोहिया स्वच्छता अभियान के बारे मे ग्रामीणों ने बताया कि कुछ पंचायतों में कचरा उठाव का काम हो रहा है। लेकिन अधिकांश पंचायतों में यह काम ठप्प है। कुछ महीने गांव, टोला , मोहल्ले मे कचरा उठाव के स्वच्छता कर्मी रिक्शा से आकर घर पर आवाज भी देता है। अब तो वह भी बंद हो गया। सरकार की लोहिया स्वच्छता अभियान का कुरसेला प्रखंड मे फ्लाप साबित हो रहा है। बिहार सरकार द्वारा चलाई गई स्वच्छता अभियान कागज पर चल रहा है। जबकि धरातल पर लोहिया स्वच्छता अभियान फ्लॉप साबित हो रहा है।

Previous post मनिहारी पुलिस की कार्रवाई पिस्टल और 66 लीटर देशी शराब के साथ दो अलग-अलग गिरफ्तार, जेल भेजे गए।
Next post 16 लीटर देसी शराब के साथ एक तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial