मनिहारी पुलिस की कार्रवाई पिस्टल और 66 लीटर देशी शराब के साथ दो अलग-अलग गिरफ्तार, जेल भेजे गए।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा)
मनिहारी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में अपराधियों को गिरफ्तार किया। पहले मामले में महेशपुर कुमारीपुर से मनसाही चकमन निवासी रामानंद मंडल को एक देशी पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में कांड संख्या 324/24 दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। अभियान का नेतृत्व थानाध्यक्ष पंकज आनंद ने किया, जिसमें सहायक थानाध्यक्ष राज कुमार और सब-इंस्पेक्टर गौतम कुमार शामिल थे।दूसरे मामले में, नगर के नया टोला क्षेत्र में छापेमारी कर 66 लीटर देशी चुलाई शराब बरामद की गई। पुलिस ने दशरथ महतो को गिरफ्तार कर कांड संख्या 325/24 के तहत मामला दर्ज किया और सुसंगत धाराओं में जेल भेजा। पुलिस की इन कार्रवाइयों से क्षेत्र में अपराधियों के हौसले पस्त हुए हैं। इस अवसर पर सब इंस्पेक्टर आर पी महतो,सब इंस्पेक्टर सद्दाम हुसैन और पीएसआई सत्यम कुमार मौजूद थे।
More Stories
22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, पर्यवेक्षकों की बैठक
काजु (फलका) 22 नवंबर से शुरू होने वाले पल्स पोलियो अभियान की तैयारी को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फलका में...
आजमनगर पुजारी हत्याकांड का उद्भेदन, एक आरोपी गिरफ्तार।
डेस्क (आजमनगर) पुजारी हीरालाल मंडल हत्याकांड का पुलिस ने उद्भेदन कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। हत्या में प्रयुक्त...
बलरामपुर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 3 पुरुष और 2 महिलाएं गिरफ्तार
डेस्क (बलरामपुर) बलरामपुर पुलिस ने अवैध विदेशी शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए टेम्पो से 68 लीटर शराब बरामद...
छठ पर्व और दीपावली शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) छठ पूजा, दीपावली एवं काली पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर...
पीएम राहत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) सड़क दुर्घटना में घायलों को त्वरित एवं कैशलेस उपचार उपलब्ध कराने को लेकर 4 नवंबर को...
शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों ने किया फ्लैग मार्च।
डेस्क (बारसोई) बारसोई नपं के मुख्य बाजार क्षेत्र में गुरुवार शाम थानाध्यक्ष उमेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस सुरक्षा बलों...
