November 12, 2026

मनिहारी के नवाबगंज में खेल मैदान निर्माण कार्य शुरू, प्रखंड प्रमुख अनिता देवी ने रखी आधारशिला

Read Time:1 Minute, 6 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

**मनिहारी प्रखंड के नवाबगंज में खेल मैदान निर्माण का कार्य विधिवत शुरू हो गया। प्रखंड प्रमुख अनिता देवी ने शिलान्यास करते हुए कार्यक्रम का उद्घाटन किया। मनरेगा के पीओ, पीआरएस, एवं विभागीय कनीय अभियंता ने जानकारी दी कि प्रखंड के 11 पंचायतों में खेल मैदान का निर्माण किया जाएगा।नवाबगंज में 9.19 लाख की लागत से बनने वाले इस मैदान में रनिंग ट्रैक, फुटबॉल, वॉलीबॉल, बैडमिंटन कोर्ट आदि की सुविधाएं होंगी। निर्माण कार्य तीन महीने में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। मुखिया कामता प्रसाद सिंह, प्रमुख प्रतिनिधि मंजय साह समेत कई गणमान्य लोग इस मौके पर मौजूद रहे।

Previous post बिहार में जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं की बड़ी जीत, उपमुख्यमंत्री ने मांगें पूरी करने का दिया आश्वासन
Next post भाडी़ वाहन के आगमन पर ग्रामीण सड़क पर लगी जाम, परेशानी।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial