November 12, 2026

बिहार में जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं की बड़ी जीत, उपमुख्यमंत्री ने मांगें पूरी करने का दिया आश्वासन

Read Time:1 Minute, 30 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

बिहार के जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। राज्यस्तरीय जन वितरण प्रणाली संघ के डेलीगेट्स ने उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलकर अपनी वर्षों पुरानी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। उपमुख्यमंत्री ने विक्रेताओं की पीड़ा को समझते हुए मुख्यमंत्री से चर्चा कर दो माह के भीतर मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया है।मनिहारी डीलर एसोसिएशन के अध्यक्ष सचिन कुमार और पिंटू साह ने इस पहल को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यदि सरकार द्वारा हमारी मांगें, जैसे मार्जिन मनी में वृद्धि और वेतनमान लागू करना, पूरी की जाती हैं तो यह बिहार के जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं के लिए संजीवनी साबित होगा।वहीं, संघ के अध्यक्ष चंद्रशेखर मलिक ने उपमुख्यमंत्री को साधुवाद देते हुए उम्मीद जताई कि सरकार विक्रेताओं के हित में जल्द सकारात्मक निर्णय लेगी। यदि यह कदम उठाया गया तो इसका प्रभाव लंबे समय तक देखने को मिलेगा।

Previous post कटिहार के 18 खिलाड़ी मोइनुल हक ट्रॉफी के लिए चयनित
Next post मनिहारी के नवाबगंज में खेल मैदान निर्माण कार्य शुरू, प्रखंड प्रमुख अनिता देवी ने रखी आधारशिला
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial