ई-किसान भवन में प्रखंड स्तरीय उर्वरक निगरानी समिति की हुई बैठक
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल)
कुरसेला ई-किसान भवन में प्रखंड स्तरीय उर्वरक निगरानी समिति की बैठक प्रखंड कृषि पदाधिकारी आर बी राय के अध्यक्षता मे बैठक आयोजित की गई। बैठक मे प्रखंड कृषि पदाधिकारी आर बी राय ने बताया कि सभी कृषि समन्वयक तथा किसान सलाहकार को यह निर्देश दिया गया है कि कुर्सेला बाजार सहित प्रखंड के अन्य गांव में जहां भी खुदरा या थोक मात्रा में उर्वरक के विक्रेता है, उन पर कड़ी नजर रखी जाए । ताकि किसानों को सही समय पर और उचित मूल्य पर उर्वरक प्राप्त हो सके। कृषि पदाधिकारी ने बताया कि इसके लिए कृषि समन्वयक और किसान सलाहकार को अलग-अलग क्षेत्र में बांट दिया गया है । ताकि वह उर्वरक विक्रेता पर नजर रख सकें। बैठक में कृषि पदाधिकारी के द्वारा बताया गया कि जिस उर्वरक विक्रेता के द्वारा अधिक कीमत पर उर्वरक की बिक्री की जाएगी । शिकायत मिलने पर कारवाई की जाएगी। क्योकि किसानों को किसी तरह की कोई दिक्कत ना हो किसान की समस्या हमारी समस्या है। वही राजद प्रखंड अध्यक्ष सह किसान अरुण शाह ने बिक्रेता द्वारा बीज , उर्वरक के मनमानी कीमत बिक्री पर अंकुश लगाने की बात कही । उन्होंने मक्का बीज , डी ए पी , यूरिया , दवाई मनमानी , उची कीमतों पर बिक्रेता द्वारा बेचे जाने की ओर ध्यान आकर्षित कराया गया। उन्होने जोर देकर कहा कि उर्वरक विक्रेताओं द्वारा मनमाने कीमत बेची जा रही है। इस पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी द्वारा जबाब मांगने पर सभी उर्वरक विक्रेता चुप्पी साध दिए। इस अवसर पर कृषि समन्वयक गौतम सिंह, किसान सलाहकार मांगन यादव, विनीत कुमार , किसान मनोज गुप्ता, उर्वरक विक्रेता मिंकु अग्रवाल, सुदेश मंडल, पप्पू गुप्ता , बबलू शाह ,आदर्श जायसवाल , उज्जवल चौधरी, ,राजीव कुमार जायसवाल आदि किसान मौजूद थे।
More Stories
22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, पर्यवेक्षकों की बैठक
काजु (फलका) 22 नवंबर से शुरू होने वाले पल्स पोलियो अभियान की तैयारी को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फलका में...
आजमनगर पुजारी हत्याकांड का उद्भेदन, एक आरोपी गिरफ्तार।
डेस्क (आजमनगर) पुजारी हीरालाल मंडल हत्याकांड का पुलिस ने उद्भेदन कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। हत्या में प्रयुक्त...
बलरामपुर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 3 पुरुष और 2 महिलाएं गिरफ्तार
डेस्क (बलरामपुर) बलरामपुर पुलिस ने अवैध विदेशी शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए टेम्पो से 68 लीटर शराब बरामद...
छठ पर्व और दीपावली शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) छठ पूजा, दीपावली एवं काली पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर...
पीएम राहत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) सड़क दुर्घटना में घायलों को त्वरित एवं कैशलेस उपचार उपलब्ध कराने को लेकर 4 नवंबर को...
शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों ने किया फ्लैग मार्च।
डेस्क (बारसोई) बारसोई नपं के मुख्य बाजार क्षेत्र में गुरुवार शाम थानाध्यक्ष उमेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस सुरक्षा बलों...
