November 12, 2026

जनसंख्या नियंत्रण को लेकर आठ महिलाओं का हुआ बंध्याकरण।

Read Time:1 Minute, 11 Second

कुरसेला (राजशेखर जयसवाल)

कुरसेला स्वस्थ्य केंद्र में जनसंख्या नियंत्रण को लेकर आठ महिलाओं का बंध्याकरण आपरेशन एवं तीन पुरुषों का नसबंदी किया गया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर अमरलाल ने बताया कि जननी सूर्य एनजीओ के नहीं आने के उपरांत एसी एमओ डॉक्टर जेपी सिंह के द्वारा बंध्याकरण ऑपरेशन शिविर में आठ महिलाओं ने बंध्याकरण एवं तीन पुरुष नसबंदी के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया गया था। जांच के बाद ऑपरेशन किया गया। उन्होंने बताया कि जनसंख्या को नियंत्रण में रखने को लेकर प्रत्येक बुधवार और गुरूवार को अस्पताल में शिविर का आयोजन कर महिलाओं का बंध्याकरण आपरेशन किया जाता है। उन्होंने बताया कि सभी महिलाओं को ऑपरेशन के बाद दवाई एवं अन्य सुविधा का भी लाभ दिया जाता है।

Previous post अमित शाह के बयान पर कांग्रेस का विरोध, गृह मंत्री का पुतला दहन।
Next post ई-किसान भवन में प्रखंड स्तरीय उर्वरक निगरानी समिति की हुई बैठक
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial