November 12, 2026

मनोहरपुर में आगजनी से पीड़ित परिवार को मुखिया और पैक्स अध्यक्ष ने दी आर्थिक सहायता

Read Time:1 Minute, 12 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी प्रखंड क्षेत्र में मनोहरपुर पंचायत के वार्ड नंबर 3 में बीते दिनों आगजनी की घटना में गायत्री देवी, पति स्वर्गीय भूटटो मंडल का घर जलकर राख हो गया, जिससे भारी नुकसान हुआ।इस दुखद घटना के बाद पंचायत की मुखिया शबनम यादव और पैक्स अध्यक्ष ललन यादव ने संयुक्त रूप से पीड़ित परिवार की मदद के लिए अपने निजी कोष से ₹3000 नगद, पॉलिथीन, बाल्टी और कंबल प्रदान किए।इस अवसर पर ग्रामीणों में अशोक जायसवाल, विश्वनाथ यादव, रामजी यादव, सुपौल बासकी (वार्ड सदस्य), महेंद्र गुप्ता, धर्मेंद्र जायसवाल, पंसस संजय मंडल, मो. मिस्टर, मो. रजाक, मो. सबुल और मो. मुकीम मौजूद रहे।ग्रामीणों ने प्रशासन से भी पीड़ित परिवार को और अधिक सहायता देने की मांग की है।

Previous post गुप्त सूचना पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 80 लीटर देशी शराब बरामद, एक गिरफ्तार।
Next post मनिहारी में यातायात जांच के साथ साइबर सुरक्षा पर भी फोकस, कुल 4,41,000 का ई पेंडिंग चालान काटा गया
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial