November 12, 2026

गुप्त सूचना पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 80 लीटर देशी शराब बरामद, एक गिरफ्तार।

Read Time:1 Minute, 5 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी गुप्त सूचना के आधार पर 112 में प्रतिनियुक्त सिपाही बिनोद राय ने मेदनीपुर गोढ़ी टोला में छापेमारी कर 44 लीटर देशी शराब के साथ जिछु महतो (पिता महाराज महतो) को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ कांड संख्या 334/24 दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।वहीं, कारगिल दियरा क्षेत्र में तस्करी के प्रयास को नाकाम करते हुए पुलिस ने 36 लीटर देशी शराब बरामद की। तस्कर पुलिस को देख गंगा किनारे शराब की बोरी फेंककर फरार हो गया। सब इंस्पेक्टर गौतम कुमार और पीएसआई सत्यम कुमार ने शराब जब्त कर कांड संख्या 333/24 दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Previous post शादी का प्रलोभन देकर किशोरी से दुष्कर्म, आवेदन देकर कारवाई की मांग ।
Next post मनोहरपुर में आगजनी से पीड़ित परिवार को मुखिया और पैक्स अध्यक्ष ने दी आर्थिक सहायता
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial